Hindi Newsकरियर न्यूज़Join Indian Army Bharti rally 2021: Notification of Soldier GD Clerk recruitment in Rohtak and Charkhi Dadri of Haryana
Join Indian Army Bharti rally 2021: हरियाणा के रोहतक और चरखी-दादरी में सैनिक जीडी, क्लर्क भर्ती का नोफिकेशन जारी

Join Indian Army Bharti rally 2021: हरियाणा के रोहतक और चरखी-दादरी में सैनिक जीडी, क्लर्क भर्ती का नोफिकेशन जारी

संक्षेप:

Join Indian Army Bharti rally 2021: भारतीय सेना ने हरियाणा के एआरओ रोहतक और चरखी-दादरी में होने वाली सैनिक भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी किया है। सेना भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, रोहतक में भर्ती रैली...

Tue, 6 July 2021 05:56 PMAlakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Join Indian Army Bharti rally 2021: भारतीय सेना ने हरियाणा के एआरओ रोहतक और चरखी-दादरी में होने वाली सैनिक भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी किया है। सेना भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, रोहतक में भर्ती रैली का आयोजन 20 अगस्त से 03 सितंबर 2021 के बीच होगा वहीं चरखी-दादरी में 14 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना की इस भर्ती में सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क, सैनिक टेक्नीशियन और सैनिक नर्स के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चरखी-दादरी में चार जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के अभ्यर्थी भाग लेंगे वहीं एआरओ रोहतक में रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सेना भर्ती रैली में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उनकी ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा। ध्यान रखें कि रैली ग्राउंड में प्रवेश एडमिट कार्ड से ही दिया जाएगा। रैली ग्राउंड में पहंचने का समय और तारीख के बारे में अभ्यर्थियों को समय पर सूचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

सैनिक भर्ती के लिए जरूरी योग्यता -
सैनिक जीडी -
आयु सीमा- 17.5 साल से 21 साल, जन्म 1 अक्टूबर 2000 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।
- अभ्यर्थी न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास हो।

सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर -
आयु - 17.5 साल से 23 साल, जन्म 1 अक्टूबर 1998 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।
- अभ्यर्थी को साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 60 अंकों के साथ पास होना चाहिए।

सैनिक टेक्नीशियन-
आयु - 17.5 साल से 23 साल, जन्म 1 अक्टूबर 1998 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।
- 12वीं की परीक्षा पीसीएम और 50 फसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए।

सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट-
आयु - 17.5 साल से 23 साल, जन्म 1 अक्टूबर 1998 से एक अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो।
- 12वीं की परीक्षा पीसीबी और 50 फसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। 


वेबसाइट - http://joinindianarmy.nic.in/

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।