ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJobs in Central Government : भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त, सरकार ने राज्यसभा में बताया

Jobs in Central Government : भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त, सरकार ने राज्यसभा में बताया

Jobs in Central Govt : भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त हैं और बीते साल इसमें 188 अधिकारियों की नियुक्ति की गई। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उ

Jobs in Central Government : भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त, सरकार ने राज्यसभा में बताया
Alakha Singhभाषा,नई दिल्लीFri, 03 Feb 2023 03:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Jobs in Central Govt : भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त हैं और बीते साल इसमें 188 अधिकारियों की नियुक्ति की गई। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2023 की स्थिति के अनुसार, भारतीय वन सेवा में रिक्तियों की संख्या 1006 है। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल भारतीय वन सेवा में 2185 अधिकारी काम कर रहे हैं जिनमें से 300 अधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग से, 201 अनुसूचित जनजाति वर्ग से, 484 अधिकारी अन्य पिछड़ा वर्ग से, 1166 अधिकारी सामान्य वर्ग से और 34 अधिकारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। चौबे ने बताया कि भारतीय वन सेवा में 2018 में 164 अधिकारी, 2019 में 147 अधिकारी, 2020 में 143 अधिकारी, 2021 में 152 अधिकारी और 2022 में 188 अधिकारी नियुक्त किए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें