ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJNV Class 11 Admissions 2021: NVS ने राज्यवार प्रोविजनल लिस्ट जारी की

JNV Class 11 Admissions 2021: NVS ने राज्यवार प्रोविजनल लिस्ट जारी की

JNV Class 11 Admissions 2021:  नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 10वीं एडमिशन के लिए राज्यवार प्रोविजनल लिस्ट जारी की है। जो छात्र लेट्रल एंट्री  एडमिशन राउंड में शामिल हुए हैं,...

JNV Class 11 Admissions 2021: NVS ने राज्यवार प्रोविजनल लिस्ट जारी की
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 08 Oct 2021 04:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

JNV Class 11 Admissions 2021:  नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जेएनवी कक्षा 10वीं एडमिशन के लिए राज्यवार प्रोविजनल लिस्ट जारी की है। जो छात्र लेट्रल एंट्री  एडमिशन राउंड में शामिल हुए हैं, वह एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर प्रोविजनल लिस्ट चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी के लिए जारी हुई है। 

इससे पहले 28 सितंबर 2021 को समिति ने अन्य राज्यों के लिए प्रोविजनल लिस्ट जारी की थी। स्टूडेंटस को कक्षा 10वीं में प्राप्त मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

JNV Class 11 Admissions 2021: यूं देखें प्रोविजनल लिस्ट
- NVS की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- JNV Class 11 Admissions 2021 provisional list के लिंक पर क्लिक करें। पीडीएफ फाइल में अपना रिजल्ट देखें। 

चयनित छात्रों को मेडिकल एग्जाम से गुजरना होगा। संबंधित स्कूलों में 10 दिनों को ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी होगा। छात्रों को डाक से भी सूचना दी जाएगी। 
 

Virtual Counsellor