ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJNU के छात्रों के लिए मार्कशीट अपडेट करने का आज है आखिरी मौका, जानें- कैसे करना है अपलोड

JNU के छात्रों के लिए मार्कशीट अपडेट करने का आज है आखिरी मौका, जानें- कैसे करना है अपलोड

छात्रों की कठिनाइयों को कम करने के लिए, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रों के लिए अपनी मार्कशीट अपडेट करने का एक और मौका लेकर आया है। बता दें, आज मार्कशीट अपडेट करने का आखिरी दिन है। यह उन...

JNU के छात्रों के लिए मार्कशीट अपडेट करने का आज है आखिरी मौका, जानें- कैसे करना है अपलोड
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 17 Nov 2021 12:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छात्रों की कठिनाइयों को कम करने के लिए, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रों के लिए अपनी मार्कशीट अपडेट करने का एक और मौका लेकर आया है। बता दें, आज मार्कशीट अपडेट करने का आखिरी दिन है।

यह उन छात्रों के लिए है जो अंतिम समय की भागदौड़ के कारण अपने सभी डिटेल्स सही ढंग से दर्ज नहीं कर पाए थे। जो छात्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE 2021) में उपस्थित हुए हैं, वे अपने अकाउंट में लॉग इन करने के बाद अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। कोई भी आधिकारिक वेबसाइट यानी jnuee.jnu.ac.in पर जाकर ऐसा कर सकता है।

मार्कशीट कैसे अपलोड करें

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- ‘Important Link’ लिंक पर क्लिक करें।

- डायरेक्ट मार्कशीट अपडेट करने के लिए यहां करें क्लिक

स्टेप 3- उसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी और उसमें अपनी सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4- अपनी हाल की मार्कशीट अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

JNUEE परीक्षा सितंबर के महीने में 20 से 23, 2021 तक आयोजित की गई थी। यह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए  प्रोविजनल आंसर की 11 अक्टूबर, 2021 को जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की इस महीने के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

 

Virtual Counsellor