ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJKPSC CCE Mains 2022: जारी हुई परीक्षा की नई तारीखें, यहां देखें एडमिट कार्ड का डायरेक्ट LINK और शेड्यूल

JKPSC CCE Mains 2022: जारी हुई परीक्षा की नई तारीखें, यहां देखें एडमिट कार्ड का डायरेक्ट LINK और शेड्यूल

JKPSC CCE Mains 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने JKPSC CCE मेन्स 2022 के लिए नई तारीख जारी कर दी है। JKPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, मेन्स, 2022 के लिए परीक्षा अप्रैल में आयोजित होने व

JKPSC CCE Mains 2022: जारी हुई परीक्षा की नई तारीखें, यहां देखें एडमिट कार्ड का डायरेक्ट LINK और शेड्यूल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 02 Apr 2022 12:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

JKPSC CCE Mains 2022:  जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने JKPSC CCE मेन्स 2022 के लिए नई तारीख जारी कर दी है। JKPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, मेन्स, 2022 के लिए परीक्षा अप्रैल में आयोजित होने वाली है। परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – jkpsc.nic.in पर  जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वह डाउनलोड कर लें।

JKPSC CCE Mains 2022 को 10 मार्च, 2022 को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आयोग ने अब नई परीक्षा तिथि 2022 जारी की है। JKPSC CCE Mains 2022 परीक्षा 8 से 17 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। पूरा शेड्यूल नीचे दिया गया है।

8 अप्रैल, 2022- क्वालिफाइंग पेपर (अंग्रेज़ी)
9 अप्रैल 2022-   पेपर 1 - निबंध
11 अप्रैल 2022-  पेपर 2 - सामान्य अध्ययन I
12 अप्रैल, 2022-  पेपर 3 - सामान्य अध्ययन II
13 अप्रैल 2022-  पेपर 4 - सामान्य अध्ययन III
15 अप्रैल  2022 - पेपर 5 - सामान्य अध्ययन IV
16 अप्रैल, 2022 - पेपर 6 - वैकल्पिक पेपर I
17 अप्रैल 2022 - पेपर 7 - वैकल्पिक पेपर II

 नई डेट शीट में कहा गया है कि JKPSC CCE मेन्स 2021-22 परीक्षा एक सत्र में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, पेपर दो सत्रों - सुबह और दोपहर में निर्धारित किए गए थे।

JKPSC ने JKPSC CCE मेन्स 2022 परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए हैं। जानें- कैसे करना है डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- ‘What’s New’  सेक्शन में जाएं और  ‘Admit Cards for Combined Competitive (Mains) Examination,2021’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  मांगी गई जानकारी भरें।

- परीक्षा का एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए यहां करें यहां करें क्लिक

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

JKPSC CCE मेन्स 2021-22 एडमिट कार्ड  के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं की जाएगी। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग, जेकेपीएससी जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवाओं और लेखा सेवाओं में भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। प्रारंभिक परीक्षा 24 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की गई थी।

Virtual Counsellor