ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJharkhand: 1000 स्कूलों में आईसीटी लैब, 1228 स्कूलों में में शुरू होंगे स्मार्ट क्लास

Jharkhand: 1000 स्कूलों में आईसीटी लैब, 1228 स्कूलों में में शुरू होंगे स्मार्ट क्लास

राज्य के 1000 सरकारी स्कूलों में आईसीटी लैब और 1228 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे। वहीं, 44 स्कूलों में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा पांच नए आवासीय विद्यालय भी खोलने की प्रक्रिया...

Jharkhand: 1000 स्कूलों में आईसीटी लैब, 1228 स्कूलों में में शुरू होंगे स्मार्ट क्लास
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीFri, 14 May 2021 11:05 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के 1000 सरकारी स्कूलों में आईसीटी लैब और 1228 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे। वहीं, 44 स्कूलों में वोकेशनल की पढ़ाई शुरू होगी। इसके अलावा पांच नए आवासीय विद्यालय भी खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है। राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा के लिए 3241 करोड़  की मांग की गई है। सरकार ने प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड टैब को या प्रस्ताव गुरुवार को भेज दिया। 28 मई को पैब की ऑनलाइन बैठक होगी, जिस पर झारखंड के समग्र शिक्षा के  प्रस्ताव पर केंद्र की ओर से मुहर लगाई जाएगी। 

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बैठक में  प्रस्ताव पर अंतिम स्वीकृति दी गई और उसे केंद्र को भेजा गया। इसमें स्कूल ग्रांट, पोशाक, पारा शिक्षकों के मानदेय, स्कूली शिक्षा से महरूम बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए राशि की मांग की गई है। इसके साथ ही पहली से तीसरी के बच्चों को पढ़ना, लिखना, सीखना  योजना की शुरुआत की जाएगी जिसके  राशि की अलग से मांग की गई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में अंतिम वर्ष में पढ़ रहे बच्चों को स्कूल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह व्यवस्था उन स्कूलों में शुरू किया जा सकेगा जहां या उसके नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। नई शिक्षा नीति में इसका प्रावधान किया गया है। महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग से समन्वय के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक डॉ शैलेश कुमार चौरसिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

राज्य में हैं 20 आवासीय विद्यालय
- झारखंड में वर्तमान में 20 आवासीय विद्यालय हैं। सरकार ने पांच नए आवासीय विद्यालय खोलने के लिए केंद्र सरकार से फंड मांगा है। केंद्र की मंजूरी और राशि मिलने के बाद इन पांच नए आवासीय विद्यालयों का काम  शुरू किया जाएगा। वही 611 मिडिल स्कूलों, 358 हाई और 31 प्लस टू स्कूलों में आईसीटी लैब की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें दस-दस कंप्यूटर  का लैब हर स्कूलों में  लगाए जाएंगे। साथ ही 1228  स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाएगी। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी प्रोजेक्टर  और ऑनलाइन लाइव क्लास के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें