JEECUP 2020: यूपीजेईई के परिणाम घोषित हुए jeecup.nic.in पर, यहां पाएं डायरेक्ट लिंक

लाइव हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ
Follow us on Google News
share

JEECUP 2020: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेश्न (JEEUP) के परिणाम अपनी आधिकारिक...

jeeup result 2020

JEECUP 2020: पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेश्न (JEEUP) के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर घोषित कर दिए। जिन अभ्यर्थियों ने यूपीजेईई 2020 की परीक्षा में भाग लिया हो वे अब अपना रिजल्ट जेईईसीयूपी की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी जिसके लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा।


यहां चेक करें अपना रिजल्ट-

UPJEE Group A result

UPJEE Group B to K result

UPJEE Group E1 and E2 result

यूपीजेईई को यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के नाम से भी जानते हैं। यह परीक्षा हर साल जेईईसीयूपी द्वारा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त संस्थानों में छात्रों को प्रवेश मिलता है।

पॉलिटेक्निक कोर्सों में प्रवेश के लिए जेईईयूपी परीक्षा का आयोजन 12 से 15 सितंबर के बीच दो पालियों में किया गया था। इस परीक्षा में कुल परीक्षा में कुल 3,90,892 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनममें इंजीनियरिंग के 2,78,140, फार्मेसी के 66,310 व अन्य ग्रुप के 46,442 अभ्यर्थी थे।

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEECUP 2020: यूपीजेईई के परिणाम घोषित, यहां पाएं डायरेक्ट लिंक