ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJEE, NEET exam 2021: जेईई, नीट 2021 परीक्षाओं का सिलेबस को कम करने पर शिक्षा मंत्रालय कर रहा है विचार

JEE, NEET exam 2021: जेईई, नीट 2021 परीक्षाओं का सिलेबस को कम करने पर शिक्षा मंत्रालय कर रहा है विचार

शिक्षा मंत्रालय जेईई और नीट परीक्षा 2021 के सिलेबस को कम करने पर भी विचार कर रहा है। यह बात आज के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वेबिनार में कहीं। वे सीबीएसई, जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं...

JEE, NEET exam 2021: जेईई, नीट 2021 परीक्षाओं का सिलेबस को कम करने पर शिक्षा मंत्रालय कर रहा है विचार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 10 Dec 2020 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा मंत्रालय जेईई और नीट परीक्षा 2021 के सिलेबस को कम करने पर भी विचार कर रहा है। यह बात आज के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वेबिनार में कहीं। वे सीबीएसई, जेईई, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं पर स्टूडेंटस के सवालों के जवाब दे रहे थे।

वेबनार में  अभय नाम के एक छात्र ने  सवाल किया कि जेईई मेन और नीट के सिलेबस को क्या सीबीएसई की तरह कम करने की जरूरत है?  इसका जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हम इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। बहुत से राज्य के बोर्डों ने अपना सिलेबस कम नहीं किया है। हम देख रहे हैं कि कितने प्रश्न कम किए जाएं तो सभी बोर्डों का सिलेबस उसमें कवर हो जाए। जिसका सिलेबस कम किया गया है और जिसका सिलेबस कम नहीं किया गया, सभी बच्चें जेईई मेन और नीट का पूरा पेपर अटेम्प्ट कर सकें, ऐसे जेईई मेन  व नीट एग्जाम पैटर्न पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही जेईई परीक्षा के साल में तीन और चार बार कराने के सुझाव पर भी हम विचार कर रहे हैं।

आपको बता दें  कि इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए को 2021 में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं का नया सिलेबस जारी करने के लिए कहा था। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE)-मुख्य को जनवरी के बजाय फरवरी में कराया जा सकता है। अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले यह बात कही थी। कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इस साल के लिये अभी भी चल रही दाखिला प्रक्रिया के चलते यह फैसला लिया जा सकता है।

Virtual Counsellor