JEE Mains Result 2023: जारी हुई फाइनल आंसर की, देखें डायरेक्ट लिंक
JEE Main 2023 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE MAIN) 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइ

इस खबर को सुनें
JEE Main 2023 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE MAIN) 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2023 Final Answer Key- Direct Link
बता दें, प्रोविजनल आंसर की 2 फरवरी को जारी की गई थी, उम्मीदवारों को 2 फरवरी से 4 फरवरी 2023 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। ऑब्जेक्शन का वेरिफाई सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पैनल द्वारा किया गया था। जिसके आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की गई है। अब उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
JEE जनवरी सेशन परीक्षा का आयोजन एनटीए ने 24 , 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2023 को किया था।। छात्र जेईई मेन 2023 के परिणाम फरवरी मिड तक जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
JEE Main 2023 Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पर जाकर "JEE MAIN (2023): FINAL PROVISIONAL ANSWER KEYS Paper 1 – B.E. / B.Tech" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- आंसर की आपके सामने होगी।
स्टेप 4- आंसर की डाउनलोड कर लें।
स्टेप 5- भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लेना न भूलें।
जल्द जारी होगा परिणाम
फाइनल की जारी कर दी गई है, परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। सत्र 1 के लिए परिणाम घोषित किए जाएंगे। सत्र 2 के पंजीकरण अभी शुरू होने बाकी हैं और परीक्षाएं अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएंगी।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम
- jeemain.nta.nic.in
- nta.nic.in
बता दें, B.E./B.Tech में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों (सभी कैटेगरी सहित) में शामिल होंगे उन्हें जेईई (मुख्य) - 2023 का पेपर जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।