JEE Main 2022 Analysis: जानें- कैसी रही दूसरे दिन की परीक्षा, ये सेक्शन था सबसे मुश्किल
JEE Main 2022 Paper Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने BE और BTech उम्मीदवारों (पेपर 1) के लिए जॉइन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2022 की परीक्षा B.E., B.Tech, B. Arch और B. Planning सेक्शन

इस खबर को सुनें
JEE Main 2022 Paper Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने BE और BTech उम्मीदवारों (पेपर 1) के लिए जॉइन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2022 की परीक्षा B.E., B.Tech, B. Arch और B. Planning सेक्शन के लिए परीक्षा का आयोजन 23 जून से शुरू हुई थी। आज परीक्षा का दूसरा दिन है। आइए जानते है आज कैसी रही परीक्षा। यहां पढ़ें पूरा एनालिसिस। बता दें, JEE पेपर में तीन भाग थे और प्रत्येक भाग में दो सेक्शन थे।
पार्ट- I, II और III- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स में कुल 30* प्रश्न थे। सेक्शन I में 20 मल्टीपल चॉइस के प्रश्न थे। सेक्शन- II में 10 न्यूमेरिकल बेस्ड प्रश्न थे। जिनमें से केवल 5 प्रश्नों को हल करन है। MCQ में सही उत्तर के चार, गलत उत्तर के -1 और प्रयास न करने पर 0 नंबर हैं।
JEE Main 2022: जेईई मेन के पहले दिन गणित ने उलझाया
न्यूमेरिकल बेस्ड प्रश्नों के लिए मार्किंग स्कीम सही उत्तर के लिए +4, गलत उत्तर के लिए -1 और अन्य सभी प्रयास न करने पर 0 नंबर हैं। इस सेक्शन के कुल अंक 100 थे।
JEE मेंस में छात्रों ने दिए रिएक्शन
मैथेमेटिक्स सेक्शन
इसमें Conic Sections, Vectors & 3D Geometry को वेटेज दिया गया था। वहीं ऐसे न्यूमेरिकल क्वेश्चन पूछे गए थे। जिन्हें लंबी कैलकुलेशन की जरूरत पड़ रही थी। यह सेक्शन भी छात्रों के अनुसार कठिन था।
फिजिक्स सेक्शन
Semiconductors से कुछ तथ्य-आधारित प्रश्नों के साथ लगभग सभी चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। Magnetism, Kinematics, Heat & Thermodynamic जैसे चैप्टर्स से प्रश्न अच्छे पूछे गए थे। न्यूमेरिकल क्वेश्चन पूछे गए थे। जिन्हें लंबी कैलकुलेशन की जरूरत पड़ रही थी। यह सेक्शन भी छात्रों के अनुसार कठिन था। लेकिन आसान थी। यह एक संतुलित सेक्शन था।
केमिस्ट्री सेक्शन
कार्बनिक और Inorganic केमिस्ट्री की तुलना में अकार्बनिक केमिस्टी को अधिक महत्व दिया गया था। कुल मिलाकर यह सेक्शन आसान था।
बता दें, मैथेमिटिक्स सबसे कठिन था जबकि फिजिक्स और केमिस्टी तीन विषयों में आसान बताया गया था। कुल मिलाकर यह पेपर छात्रों के अनुसार मध्यम स्तर का था।