ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJAC Jharkhand Board 12th Arts result 2019: नतीजे जारी, 1.47 लाख हुए हैं पास, ये रहा रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक

JAC Jharkhand Board 12th Arts result 2019: नतीजे जारी, 1.47 लाख हुए हैं पास, ये रहा रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक

JAC Jharkhand Board 12th Arts result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा (JAC 12th Arts Results 2019 के नतीजे जारी हो गए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है वो...

JAC Jharkhand Board 12th Arts result 2019: नतीजे जारी, 1.47 लाख हुए हैं पास, ये रहा रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 22 May 2019 07:08 AM
ऐप पर पढ़ें

JAC Jharkhand Board 12th Arts result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा (JAC 12th Arts Results 2019 के नतीजे जारी हो गए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है वो नतीजे www.jacresults.com  और jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने जारी किया. 79.97 फीसदी विद्यार्थी पास हुए. 1 लाख 84 हजार 384 विद्यार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे, जिसमें से 1 लाख 47 हजार 468 पास हुए।  टॉपर ने 87.4 फीसदी अंक पाए हैं। - सिमडेगा जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां  97.67% पास हुए। जबकि खूंटी दूसरे स्थान पर रहा। यहां 96.17% पास हुए।

झारखंड बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2019 का रिजल्टझारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2019

परीक्षा में 2 लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल। आपको बता दें कि पिछली बार साल 2018 में रांची के गैरव अंकित कुमार ने कुल 500 में से 431 अंक हासिल करते हुए झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2018 (JAC 12th Arts Result 2018) में टॉप किया था। वहीं, रिजल्ट में 72.62% स्टूडेंट्स पास हुए थे। झारखंड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में 2018 में लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था। 74.12% लड़कियां पास हुई थी तो वहीं, 70.57% लड़के पास हुए थे।

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट की घोषणा कुछ ही देर में होने वाली है।  इससे पहले पिछले मंगलवार को झारखंड बोर्ड साइंस व कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कर चुका है। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% बच्चे पास हुए हैं। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% बच्चे पास हुए हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें