Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 8th Result 2024: JAC 9th11th result today jharkhand board 8th result jacresults jac jharkhand latest update
JAC 8th Result 2024 latest update: झारखंड बोर्ड 9वीं, 11वीं रिजल्ट घोषित , अब 8वीं रिजल्ट का इंतजार, क्या है ताजा अपडेट?

JAC 8th Result 2024 latest update: झारखंड बोर्ड 9वीं, 11वीं रिजल्ट घोषित , अब 8वीं रिजल्ट का इंतजार, क्या है ताजा अपडेट?

संक्षेप:

JAC 8th Result 2024 डेट latest update:विद्यार्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आज 9वीं, 11वीं के बाद कभी भी झारखंड 8वीं का रिजल्ट भी आएगा।

Fri, 17 May 2024 01:24 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

JAC 8th Result : झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने के बाद  और अब आज 9वीं और 11वीं का रिजल्ट भी घोषित हो चुका है। इसके बाद अब 8वीं  का रिजल्ट का इंतजार रहेगा। स्टूडेंट्स अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आपको बता दें कि 8वीं के रिजल्ट का स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, आलम यह है कि राज्य में नौंवीं की कक्षाएं तो शुरू हो गयी पर आठवीं बोर्ड का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जताई जा रही है कि जैक एक या दो दिन में ही इसका परिणाम जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा 16 मार्च को हुई थी। परीक्षा के बाद स्कूलों को छह अप्रैल तक आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक अपलोड करने को कहा गया था।

नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू, रिजल्ट नहीं आया
सरकारी स्कूलों में दो मई से नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो गया है, पर रिजल्ट जारी नहीं हो सका। इस कारण अगली कक्षा में विद्यार्थियों का नामांकन भी प्रभावित हो रहा है। उन्हें औपबंधिक नामांकन से काम चलाना पड़ रहा है। रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। इस कारण वे दूसरे विद्यालयों में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं। राज्य के सरकारी विद्यालयों में जहां अब तक आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है वहीं सीबीएसइ स्कूलों में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नौवीं की कक्षाएं शुरू हो गयी थीं।

JAC 8th Result 2024: यूं चेक कर सकेंगे जैक रिजल्ट 
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर 1वीं के छात्र JAC Class 8 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3- जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा। 
स्टेप 4- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। 

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।