JAC 8th Result 2024 : jacresults.com पर जारी होने वाला है झारखंड बोर्ड जैक 8वीं रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

JAC 8th Result 2024 : jacresults.com पर जारी होने वाला है झारखंड बोर्ड जैक 8वीं रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

JAC 8th Result 2024 date : अब जैक 8वीं रिजल्ट की बारी है। जैक 8वीं रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

May 18, 2024 11:21 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

JAC 8th Result 2024 date : जैक बोर्ड 9वीं और 11वीं रिजल्ट के बाद अब जैक 8वीं रिजल्ट की बारी है।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल बहुत जल्द आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जारी करने वाला है। जैक 8वीं रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। फेल होने वाले बच्चों के लिए जैक विशेष परीक्षा लेगा। पिछले साल झारखंड बोर्ड 8वीं में 94.94 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। परीक्षा में 5,43,164 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे, जिनमें 5,15,688 सफल रहे थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। 9वीं में 97.85 प्रतिशत छात्र-छात्राएं और 11वीं में 98.48 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इन छात्र-छात्राओं का नामांकन अब दसवीं और बारहवीं में हो सकेगा। 9वीं की परीक्षा में 4,71,201 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 2,23,986 छात्र और 2,47,215 छात्राएं शामिल थे। इनमें 4,63,637 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जिसमें 2,20,256 छात्र और 2,43,381 छात्राएं शामिल हैं। 8677 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, 7523 परीक्षार्थी पास नहीं कर सके। 9वीं की परीक्षा में 97.85 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे हैं, जिसमें 97.91 प्रतिशत छात्र और 97.79 प्रतिशत छात्राएं हैं। बताते चलें कि, 9वीं और 11वीं की परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर हुआ था। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद इसका आयोजन किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने सत्र 2024-25 में सभी सरकारी व गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में एडमिशन लेने का निर्देश दिया है। वर्ग प्रोन्नति व स्कूल परिवर्तन के बाद कक्षा छह, नौवीं व 11वीं में भी 15 जून तक अनिवार्य रूप से नामांकन लेना है। 

इस बार झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए आठवीं का क्वेश्चन बैंक और आंसर-की (उत्तर पुस्तिका) जारी की थी। आठवीं के सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, संस्कृत, विज्ञान और उर्दू विषय का क्वेश्चन बैंक सह उत्तर पुस्तिका जारी किया गया था। इससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी में काफी सुविधा हो गई थी। 

JAC 8th Result 2024: यूं चेक कर सकेंगे जैक रिजल्ट 
स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर 1वीं के छात्र JAC VIII Result 2024 लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3- जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा। 
स्टेप 4- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। 

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।