ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरjac.jharkhand.gov.in , JAC 8th Result 2020 Live Updates: झारखंड कक्षा 8वीं का परिणाम jacresultonline.com पर देखें

jac.jharkhand.gov.in , JAC 8th Result 2020 Live Updates: झारखंड कक्षा 8वीं का परिणाम jacresultonline.com पर देखें

JAC 8th Result 2020 Live updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल jacresultonline.com पर अपनी लॉगइन डिटेल्स से रिजल्ट निकाल...

jac.jharkhand.gov.in , JAC 8th Result 2020 Live Updates: झारखंड कक्षा 8वीं का परिणाम jacresultonline.com पर देखें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 04 Jun 2020 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

JAC 8th Result 2020 Live updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल jacresultonline.com पर अपनी लॉगइन डिटेल्स से रिजल्ट निकाल सकते हैं। रिजल्ट दोपहर करीब तीन बजे जारी किया गया। जेएसी 8वीं परीक्षा जनवरी में आयोजित की गई थी। करीब 5 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे। 9वीं की तरह 8वीं का रिजल्ट भी ऑनलाइन जारी होगा। यहां पढ़ें Live updates

जिलावार आंकड़ा देखा जाए, तो सिमडेगा के बच्चों ने 92.32 फीसदी सफलता के साथ बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर 92.32 फीसदी के साथ पाकुड़ के बच्चे रहे, तीसरे पर 92.08 फीसदी के साथ सरायकेला खरसावां के बच्चे, चौथे पर 92.06 फीसदी के साथ गिरिडीह के बच्चे और पांचवें स्थान पर 92.04 फीसदी के साथ कोडरमा के बच्चे रहे। वहीं, राजधानी रांची के 91.44 फीसदी बच्चे इस बार उतीर्ण हुए।

ग्रेड वाइज रिजल्ट
80 फीसदी या उससे ऊपर (A+ ग्रेड)- 100981 स्टूडेंट्स (19.62 फीसदी)
60 फीसदी से 80 फीसदी से कम तक (A ग्रेड)- 199871 स्टूडेंट्स ( 38.84 फीसदी)
45 फीसदी से 60 फीसदी से कम तक (B ग्रेड)- 103059 स्टूडेंट्स  ( 20.03 फीसदी)
33 फीसदी से 45 फीसदी से कम तक (C ग्रेड)- 57602 स्टूडेंट्स  (  11.19 फीसदी)
33 फीसदी से कम (D ग्रेड) - 42349 स्टूडेंट्स  ( 8.23 फीसदी)

03:00 PM - रिजल्ट जारी। 

02:25 PM - बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बस कुछ ही देर में  रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

12:25 PM- बताया जा रहा है कि रिजल्ट 2 से 3 के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।  

12:05 PM-  मालूम हो कि लॉकडाउन में रिजल्ट प्रकाशन को लेकर विभागीय अनुमति का इंतजार था लेकिन  कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए काउंसिल ने लॉकडाउन के बाद ही रिजल्ट जारी करने का फैसला किया। झारखंड 8वीं और 9वीं क्लास में कुल 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

11:50 PM-  JAC 8th Result 2020: यूं कर सकेंगे चेक
- jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। 
- Class 8th result लिंक पर क्लिक करें।
- नया रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें और लॉग इन करें। 
- आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

11:30 PM-  कैसा रहा 9वीं का रिजल्ट
9वीं में 97.42 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। कुल 4.17 लाख परीक्षार्थियों में से 2.12 लाख लड़कियां और 1.98 लाख लड़के सफल रहे। सबसे अधिक सफलता कोडरमा के बच्चों को मिली है। दूसरे स्थान पर गिरिडीह और तीसरे स्थान पर बोकारो के छात्र रहे। कोडरमा में पास का प्रतिशत 99.38 रहा, जबकि गिरिडीह का 99.20 प्रतिशत और बोकारो का 98.45 प्रतिशत रहा। सबसे पीछे पश्चिमी सिंहभूम रहा, यहां 94.24 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। 

Virtual Counsellor