ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJAC 8th Result 2020: जारी हुए झारखंड बोर्ड 8वीं के नतीजे, यहां देखें रिजल्ट अपडेट

JAC 8th Result 2020: जारी हुए झारखंड बोर्ड 8वीं के नतीजे, यहां देखें रिजल्ट अपडेट

JAC 8th Result 2020: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची यानी झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। झारखंड अधिविद्य परिषद की वेबसाइट...

jac 8th result today at 3pm on jacresultonline.com
1/ 2jac 8th result today at 3pm on jacresultonline.com
jac 8th result today at 3pm on www.jac.jharkhand.gov.in
2/ 2jac 8th result today at 3pm on www.jac.jharkhand.gov.in
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 04 Jun 2020 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

JAC 8th Result 2020: झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची यानी झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं। झारखंड अधिविद्य परिषद की वेबसाइट jacresultonline.com पर आठवीं कक्षा के परिणाम जारी किए गए।

 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल 8वीं परीक्षा 2020 में कु 5,14,639 छात्रों ने भाग लिया था जिसमें 91.6% छात्रों को सफलता मिली है। झारखंड की 8वीं की परीक्षा में कुल 53 हजार छात्र फेल भी हुए हैं जिसमें 10 हजार से ज्यादा परीक्षा में अनुपस्थिति रहने वाले छात्र भी शामिल हैं।


झारखंड  8वीं के रिजल्ट में 19.62 फीसदी 100981 छात्रों को एक प्लस (A+) ग्रेड यानी 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल हुए हैं। वहीं 199871 छात्रों को 60 से 80 फीसदी के बीच यानी ए ग्रेड मिला है। सबसे ज्यादा ए प्लस ग्रेड पाले वाले जिलों में रांची (7762), गिरडीह (8150) और  धनबाद (7227) का नाम सबसे ऊपर है। वहीं रिजल्ट में सबसे फिसड्डी जिलों की बात करें तो धनबाद, गिरडी और पलामू जिलों में सबसे ज्यादा छात्र फैल हुए हैं। इन जिलों में 3-3 हजार से ज्यादा छात्र आठवीं में फैल हुए हैँ।

 

यहां देखें झारखंड 8वीं रिजल्ट 2020 - JAC 8th Results 2020


झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा जनवरी 2020 में आयोजित की गई थी जिसमें करीब 5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। 


JAC 9th Result 2020:  9वीं में 97.42 फीसदी छात्रों को मिली सफलता
8वीं का रिजल्ट जारी करने से पहले 2 जून मंगलवार को झारखंड बोर्ड 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। 9वीं में 97.42 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। कुल 4.17 लाख परीक्षार्थियों में से 2.12 लाख लड़कियां और 1.98 लाख लड़के सफल रहे। सबसे अधिक सफलता कोडरमा के बच्चों को मिली है। दूसरे स्थान पर गिरिडीह और तीसरे स्थान पर बोकारो के छात्र रहे। कोडरमा में पास का प्रतिशत 99.38 रहा, जबकि गिरिडीह का 99.20 प्रतिशत और बोकारो का 98.45 प्रतिशत रहा। सबसे पीछे पश्चिमी सिंहभूम रहा, यहां 94.24 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। 

 

JAC 8th Result 2020: 4 स्टेप्स में चे कर सकेंगे 8वीं का रिजल्ट
1- 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद jacresultonline.com के  होम पेज पर दिख रहे  मीनू बार  के Results टैप पर जाएं।
2- Class 8th result लिंक पर क्लिक करें।
3- नया रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और लॉग इन करें। 
4- आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें