ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJAC 12th Arts Result 2019: मनाली गुप्ता ने किया टॉप, ये है टॉपर्स की पूरी लिस्ट

JAC 12th Arts Result 2019: मनाली गुप्ता ने किया टॉप, ये है टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Jharkhand Board JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) यानी झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स आधिकारिक...

JAC 12th Arts Result 2019: मनाली गुप्ता ने किया टॉप, ये है  टॉपर्स की पूरी लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 21 May 2019 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

Jharkhand Board JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) यानी झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jac.nic.in या jacresults.com पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने जारी किया। 79.97 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। 1 लाख 84 हजार 384 विद्यार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे, जिसमें से 1 लाख 47 हजार 468 पास हुए। 2018 में 72.62 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 

पतरातू के एसएस मॉडल प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा मनाली गुप्ता 87.4 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी। दूसरे स्थान पर रांची वूमेन्स कॉलेज की छात्रा प्रमिला किस्कू ने 84.4 प्रतिशत लाया। तीसरे स्थान पर गांधी नगर कॉलेज लातेहार की छात्रा पलक अग्रवाल ने 84 प्रतिशत अंक लाया।

यहां मिलेगा आपको रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2019

JAC 12th Arts Topper 2019
रैंक 1. पतरातू के एसएस मॉडल प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा मनाली गुप्ता 87.4 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी।
रैंक 2.-  दूसरे स्थान पर रांची वूमेन्स कॉलेज की छात्रा प्रमिला किस्कू ने 84.4 प्रतिशत लाया। 
रैंक 3. तीसरे स्थान पर गांधी नगर कॉलेज लातेहार की छात्रा पलक अग्रवाल ने 84 प्रतिशत अंक लाया।


रैंक 4- अनुराग जायसवाल - सेंट जॉन इंटर कॉलेज, रांची - 419
रैंक 5- मोनू भट्ट, एन जी  (+2) हाईस्कूल,  पत्थरगामा - 417
रैंक 6.- अर्चना कुमार - केजीबीवी स्नेहा स्कूल - 411
रैंक 7. शबनम टिर्की- उर्सलाइन इंटर कॉलेज, रांची - 410
रैंक 8. अंजलि कुमारी - एस एल आर्या इंटर कॉलेज तुपकाडीह - 409
रैंक 9. गीता कुमारी - सेंट कॉलंबा कॉलेज - 406
रैंक 10. शांज गुप्ता - रांची वूमेन्स कॉलेज - 405
रैंक 11. आशा कुमार - गवर्नमेंट +2 इंटर कॉलेज मेराल - 404
रैंक 12 नितिमा हेमब्रॉम- एकलव्य मॉडल +2 हायर सेकेंडरी तोरसिंदरी चाइबासा- 403

Virtual Counsellor