ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJAC 12th Arts Result 2019: रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, 79.97% पास, ये हैं टॉपर

JAC 12th Arts Result 2019: रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, 79.97% पास, ये हैं टॉपर

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार 79.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 77.91% और  छात्राओं का पास प्रतिशत 81.50...

JAC 12th Arts Result 2019: रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, 79.97% पास, ये हैं टॉपर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 May 2019 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार 79.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 77.91% और 
छात्राओं का पास प्रतिशत 81.50 रहा है। पतरातू की मनाली गुप्ता ने 87.4 मार्क्स के साथ टॉप किया है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट रांची स्थित बोर्ड ऑफिस के सेकेंड फ्लोर से जारी किया है। 10वीं और 12वीं साइंस व कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है। अब 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट www.jacresults.com पर घोषित किए जाएंगे। 

स्टेट टॉपर 

रैंक 1. पतरातू के एसएस मॉडल प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा मनाली गुप्ता 87.4 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी।
रैंक 2.-  दूसरे स्थान पर रांची महिला कॉलेज की छात्रा प्रमिला किस्कू ने 84.4 प्रतिशत लाया। 
रैंक 3. तीसरे स्थान पर गांधी नगर कॉलेज लातेहार की छात्रा पलक अग्रवाल ने 84 प्रतिशत अंक लाया।

यहां मिलेगा आपको रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2019

- इस बार 79.97 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 77.91% और छात्राओं का पास प्रतिशत 81.50 रहा है। 

- सिमडेगा जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां  97.67% पास हुए। जबकि खूंटी दूसरे स्थान पर रहा। यहां 96.17% पास हुए।

- 18130 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन से पास
- 96724 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन से पास
- 32597 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन से पास

जिला     सफलता प्रतिशत 
पलामू   63.43
हजारीबाग   90.45
गढ़वा   80.12 
गिरिडीह   76.37 
कोडरमा    73.08 
रांची    86.43 
बोकारो    75.00
सरायकेला   88.27 
सिमडेगा  97.67    
धनबाद   82.16  
रामगढ़  92.29    
दुमका  76.92  
लोहरदगा  86.44  
देवघर   82.32  
प. सिहभूम  77.37  
गोड्डा    65.42
लातेहार  90.43  
पू. सिंहभूम  87.98  
साहिबगंज   76.05 
चतरा    53.18
गुमला  85.48   
जामताड़ा  77.11   
खूंटी     96.17 
पाकुड़    68.11

02:30 PM - - नतीजे घोषित हुए।

01:41 PM - पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 72.62 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। खूंटी 92.51 फीसदी के साथ अव्वल रहा था। 86.66 फीसदी के साथ रांची तीसरे स्थान पर रहा था। 70.57 प्रतिशत छात्र और 74.12 प्रतिशत छात्राएं पास हुए थे। 

01:30 PM -  झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट रांची स्थित बोर्ड ऑफिस के सेकेंड फ्लोर से जारी होगा। 

01:25 PM - इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2 लाख छात्र शामिल हुए थे। इन्‍हें अच्‍छे नतीजे आने की उम्‍मीद है। 

01:05 PM - जैक Arts की परीक्षा 20 फरवरी से नौ मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। इसके साथ ही इंटर साइंस और कॉमर्स की परीक्षा भी हुई थी। इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्‍ट जारी किया जा चुका है।

यहां पढ़ें JAC 12th Arts Result 2019 Live Updates- 

इससे पहले मंगलवार को झारखंड बोर्ड साइंस व कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कर चुका है। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% बच्चे पास हुए हैं। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% बच्चे पास हुए हैं। साइंस में 55.01 फीसदी लड़के और 61.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। यानी साइंस में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है। कॉमर्स में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 63.68 फीसदी लड़के और 79.07 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। करीब 1.2 लाख बच्चों को झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट का इंतजार था। साइंस में UPG +2 स्कूल शहरग्राम के राधेश्याम साहा ने 89.9 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्होंने 500 में 449 मार्क्स पाए हैं।  वहीं कॉमर्स में उर्सूलाइन इंटर कॉलेज, रांची की अमीषा कुमारी ने 93 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्होंने 500 में 465 मार्क्स पाए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें