ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरJAC 12th Arts Result 2019: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट घोषित

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट घोषित

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) यानी झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट...

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट घोषित
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 May 2019 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) यानी झारखंड बोर्ड 12वीं क्लास का आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड के 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jac.nic.in या jacresults.com पर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने जारी किया। 79.97 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। 1 लाख 84 हजार 384 विद्यार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे, जिसमें से 1 लाख 47 हजार 468 पास हुए. 2018 में 72.62 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

यहां मिलेगा आपको रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2019

साइंस में 55.01 फीसदी लड़के और 61.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। यानी साइंस में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है। कॉमर्स में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 63.68 फीसदी लड़के और 79.07 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। करीब 1.2 लाख बच्चों को झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट का इंतजार था। साइंस में UPG +2 स्कूल शहरग्राम के राधेश्याम साहा ने 89.9 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्होंने 500 में 449 मार्क्स पाए हैं।  वहीं कॉमर्स में उर्सूलाइन इंटर कॉलेज, रांची की अमीषा कुमारी ने 93 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। उन्होंने 500 में 465 मार्क्स पाए हैं।

JAC 10th Result 2019, प्रिया राज ने किया टॉप,10th class topper Priya Raj


Virtual Counsellor