ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरISRO Yuvika 2020: इसरो ने स्थगित किया युवा विज्ञानी कार्यक्रम

ISRO Yuvika 2020: इसरो ने स्थगित किया युवा विज्ञानी कार्यक्रम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) को स्थगित कर दिया है। यह कार्यक्रम गर्मियों के छुट्टियों के दौरान दो सप्ताह 11 मई से 22 मई 2020 तक चलना था। लेकिन कोरोना...

ISRO Yuvika 2020: इसरो ने स्थगित किया युवा विज्ञानी कार्यक्रम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 28 Apr 2020 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) को स्थगित कर दिया है। यह कार्यक्रम गर्मियों के छुट्टियों के दौरान दो सप्ताह 11 मई से 22 मई 2020 तक चलना था। लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 

युविका कार्यक्रम का मकसद छाटी उम्र से ही युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति दिलचस्पी पैदा करना है। कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष तकनीकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोग के बारे मौलिक जानकारी उलब्ध कराई जाएगी।

इसमें स्टूडेंट्स को इसरो के विभिन्न संस्थानों और शाखाओं में बड़े-बड़े वैज्ञानिकों से मिलने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें इसरो की विभिन्न लैब में कैसे काम किया जाता है, यह देखने का मौका मिलेगा। वे वैज्ञानिकों से किसी भी तरह के अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे। विशेषज्ञों के साथ विशेष सत्र में अंतरक्षि विज्ञान से संबंधित बारीकियों को जानेंगे। इस सत्र में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अपना अनुभव भी इन विद्यार्थियों से साझा करेंगे। लैब में वे प्रायोगिक जानकारी भी हासिल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों पर होने वाला सभी खर्च इसरो वहन करेगा।

Virtual Counsellor