ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरInternational Day Of Peace 2021 : आज है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए इस खास दिन के बारे में

International Day Of Peace 2021 : आज है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए इस खास दिन के बारे में

International Day Of Peace : हर वर्ष 21 सितंबर का दिन दुनिया भर में 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को प्रोत्साहित...

International Day Of Peace 2021 : आज है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानिए इस खास दिन के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Sep 2021 08:54 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

International Day Of Peace : हर वर्ष 21 सितंबर का दिन दुनिया भर में 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 से इस दिवस की शुरुआत की। इसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया। दो दशक बाद 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक राय से इस दिन को अंहिसा और युद्धविराम का दिन घोषित किया। 
इसके बाद अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।

पहली बार इस दिवस को 1982 में कई राष्ट्रों, राजनीतिक समूहों, सैन्य समूहों और लोगों द्वारा मनाया गया था। 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसे शांति शिक्षा के लिए समर्पित किया।

इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाकर की जाती है। यह घंटी अफ्रीका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है जिसे जापान के युनाइटेड नेशनल एसोसिएशन ने उपहार में दिया था। ये घंटी युद्ध में मानव की कीमत की याद दिलाती है। इसके साइड में लिखा है विश्व में शांति हमेशा बनी रहे।

इस साल की थीम ( INTERNATIONAL DAY OF PEACE 2021 THEME )
संयुक्त राष्ट्र ने हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाए जाने के लिए थीम जारी की है। इस साल की थीम है - “Recovering better for an equitable and sustainable world ” । संयुक्त राष्ट्र ने यह थीम इसलिए रखी है क्योंकि अब दुनिया कोरोना महामारी से धीरे धीरे उबर रही है। ऐसे में सभी को एक समान और सतत विश्व को लेकर सब कुछ बेहतर ढंग से ठीक करने के लिए आगे आना चाहिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें