ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरवर्ल्ड रैंकिंग में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल, IISc भारत में सबसे बेहतर संस्थान

वर्ल्ड रैंकिंग में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल, IISc भारत में सबसे बेहतर संस्थान

टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालयों को जगह मिली है। देश का प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएससी बेंगलुरु भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में टॉप पर कायम है।...

वर्ल्ड रैंकिंग में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल, IISc भारत में सबसे बेहतर संस्थान
प्रसून सोनवल्कर ,लंदनWed, 02 Sep 2020 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में रिकॉर्ड 63 भारतीय विश्वविद्यालयों को जगह मिली है। देश का प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएससी बेंगलुरु भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में टॉप पर कायम है। बुधवार को जारी हुई रैंकिंग में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी शीर्ष पर है। दुनिया भर के 1500 से ज्यादा विश्वविद्यालयों का अध्यापन का स्तर, अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण, शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान को ध्यान में रखते हुए यह रैंकिंग जारी की जाती है। 

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या में 14 की बढ़ोतरी हुई है। जो भारतीय यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पहली बार जगह बनाने में कामयाब हुई हैं उनमें इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली, किंग जोर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। 

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ( आईआईएससी, बेंगलुरु) (301-350) भारतीय विश्वविद्यालयों की सूची में टॉप पर है। 
 
टाइम्स हायर एजुकेशन के फिल बेटी ने कहा, 'यह भारतीय विश्वविद्यालयों और देश के लिए अच्छी उपलब्धि है। भारत की रिकॉर्ड भागीदारी दिखाती है कि वह विश्व मंच पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है।'

इस वर्ष 1527 संस्थानों ने रैंकिंग के लिए क्वालिफाई किया था जो कि पिछले साल (1,397) के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा है। 

फिल बेटी ने कहा, 'पिछले सालों में भारत विश्वविद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीयकरण की कमी के कारण पिछड़ता रहा है। लेकिन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इस दिशा में सही और अहम कदम साबित हो सकता है। 

रैंक व विश्वविद्यालय का नाम
301-350- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ( आईआईएससी, बेंगलुरु) - 
351–400  - आईआईटी, रोपड़-  
401–500  - आईआईटी, इंदौर
601–800  - बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
601–800  - इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी 
601–800  - दिल्ली विश्वविद्यालय
601–800  - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, पुणे
601–800  - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता
601–800  - आईआईटी गांधीनगर
601–800  - आईआईटी हैदराबाद
601–800  - आईआईआईटी, दिल्ली
601–800  - जामिया मिल्लिया 
601–800  - जेएनयू
601–800  - किंग जोर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी 
601–800  - महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी 
601–800  - पंजाब यूनिवर्सिटी 
601–800  - सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय
601–800  - थापर विश्वविद्यालय
801–1000  - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
801–1000  - अमृता विश्व विद्यापीठम्
801–1000  - भरतीयर यूनवर्सिटी
801–1000  - डीटीयू
801–1000  - गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
801–1000  - आईआईटी भुवनेश्वर
801–1000  - आईआईटी धनबाद
801–1000  - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल
801-1000- जादवपुर विश्वविद्यालय
801–1000  - जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय
801–1000  - एनआईटी, राउलकेला
एवं अन्य 

Virtual Counsellor