ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरसेना भर्ती रैली 2021: कल है आवेदन की लास्ट डेट, इंडियन आर्मी में 10वीं 12वीं पास के लिए सोल्जर जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर समेत कई पदों के लिए करें एप्लाई

सेना भर्ती रैली 2021: कल है आवेदन की लास्ट डेट, इंडियन आर्मी में 10वीं 12वीं पास के लिए सोल्जर जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर समेत कई पदों के लिए करें एप्लाई

कोल्हापुर सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि है। इस रैली के जरिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सोलापुर, सतारा, रत्नागिरी, सिंधुर्दुग, नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा और गोवा राज्य के युवाओं को इंडियन...

सेना भर्ती रैली 2021: कल है आवेदन की लास्ट डेट, इंडियन आर्मी में 10वीं 12वीं पास के लिए सोल्जर जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर समेत कई पदों के लिए करें एप्लाई
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 19 Feb 2021 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हापुर सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि है। इस रैली के जरिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सोलापुर, सतारा, रत्नागिरी, सिंधुर्दुग, नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा और गोवा राज्य के युवाओं को इंडियन आर्मी में शामिल होने का अच्छा मौका मिल रहा है। इसके जरिए इंडियन आर्मी में सिपाही जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन समेत कई पदों पर भर्ती  होगी। इच्छुक युवाओं को 20 फरवरी तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के योग्य उम्मीदवारों के लिए जूनियर कमिशंड ऑफिसर (रीलिजियस टीचर) के लिए भी भर्ती रैली आयोजित होगी।

एडमिट कार्ड 24 फरवरी 2021 से 2 मार्च के बीच अभ्यर्थियों को ईमेल किए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर रैली का स्थान, तिथि और समय दिया गया होगा।

सिपाही - जनरल ड्यूटी 
- आयु सीमा - 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही टेक्निकल
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 10वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास) 
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 8वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट 
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। एवं हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। 
- 12वीं में इंग्लिश व मैथ्स/अकाउंट्स/बुक्स कीपिंग में 50 फीसदी मार्क्स होना भी जरूरी।

सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस से 12वीं पास। 12वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो व इंग्लिश होना जरूरी। हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। 

चयन
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा। 
लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। 

भर्ती रैली में ये दस्तावेज लाना न भूलें
- एडमिट कार्ड।
- ऑरिजनल जाति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र। फोटोकॉपी के दो सेट के साथ।
- फोटो की 20 कॉपियां। फोटो तीन माह से ज्यादा पुरानी न हो। 
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट। 

Virtual Counsellor