मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, अगर मालवा, अलीराजपुर, बरवानी, बुरहानपुर, खांडवा, खरगौन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर के युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में शामिल होने का अच्छा मौका है। इंडियन आर्मी में सिपाही जीडी, सिपाही जीडी (एसटी उम्मीदवार), सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल व सिपाही एविएशन/एम्युनिशन एग्जामिनर, सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास व 10वीं पास) के लिए रैली आयोजित होने जा रही है। इच्छुक युवाओं को इस रैली में शामिल होने के लिए 05 मार्च तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। ये सेना भर्ती रैली देवास (मध्य प्रदेश) के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 20 मार्च से 30 मार्च 2021 के बीच आयोजित होगी।
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई डेट व टाइम के हिसाब से रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। गेट रात साढ़े बजे खुलेंगे और सुबह 5 बजे बंद हो जाएंगे।
सिपाही - जनरल ड्यूटी
- आयु सीमा - 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही - जनरल ड्यूटी (एसटी उम्मीदवार)
- आयु सीमा - 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर टेक्निकल
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। एवं हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
- 12वीं में इंग्लिश व मैथ्स/अकाउंट्स/बुक्स कीपिंग में 50 फीसदी मार्क्स होना भी जरूरी।
सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस से 12वीं पास। 12वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो व इंग्लिश होना जरूरी। हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
सिपाही टेक्निकल एवं सिपाही टेक्निकल एविएशन एम्युनिशन एग्जामिनर
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 10वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 8वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
चयन
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा।
लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।
पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भर्ती रैली में ये दस्तावेज लाना न भूलें
- एडमिट कार्ड।
- ऑरिजनल जाति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र। फोटोकॉपी के दो सेट के साथ।
- फोटो की 20 कॉपियां। फोटो तीन माह से ज्यादा पुरानी न हो।
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट।