कोरोना वायरस के चलते IIT दिल्ली ने स्थगित की परीक्षाएं, नहीं लगेंगी कक्षाएं
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT-Delhi) ने कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है, वहीं क्लासेज भी नहीं लगेंगी। इसके अलावा सामाजिक समारोह को भी स्थगित करने का...

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT-Delhi) ने कोरोना वायरस को देखते हुए परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है, वहीं क्लासेज भी नहीं लगेंगी। इसके अलावा सामाजिक समारोह को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया है। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर वी रामगोपाल राव ने ईमेल लिखकर स्टूडेंट् और फैकल्टी को सूचित किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है। वी रामगोपाल राव ने ट्वीट पर भी इसकी जानकारी दी है।
In view of the COVID situation, IIT Delhi has decided to cancel all classes, examinations and public gatherings with immediate effect on the campus until March 31, 2020. Please inform all concerned.@iitdelhi@MHRD pic.twitter.com/PAqpSMkN5a
इससे पहले अफवाह ती कि आईआईटी दिल्ली के एक स्टूडेंट्स में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है, हालांकि इंस्टीट्यूट ने इससे इंकार किया है। स्टूडेंट अफेयर डीन राजेश खन्ना का कहना है कि आईआईटी दिल्ली में किसी भी स्टूडेंट में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है।
वी रामगोपाल राव ने यह भी कहा कि आईआईटी दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी का पालन कर रही है और किसी भी विदेशी यात्री को आईआईटी में आने के लिए संस्थान प्राधिकारी से विशेष रुप से अनुमति लेनी होगी। राव ने कहा, हालांकि, इस समय के दौरान विदेशी छात्रों सहित छात्रों को हॉस्टल में रहने की अनुमति दी जाएगी और बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आपको बता दें बारत में आआआईटी दिल्ली पहली शीर्ष शैक्षणिक संस्थान है जिसने Covid-19 के कारण संस्थान के सभी गतिविधियों को बंद कर दिया है।



