ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरIGRMS भर्ती 2021 : मध्य प्रदेश में क्लर्क, सफाई कर्मचारी और ड्राइवर समेत कई पदों पर भर्तियां

IGRMS भर्ती 2021 : मध्य प्रदेश में क्लर्क, सफाई कर्मचारी और ड्राइवर समेत कई पदों पर भर्तियां

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) ने क्लर्क, ड्राइवर, इंजीनियर, स्टेनो और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 फरवरी...

IGRMS भर्ती 2021 : मध्य प्रदेश में क्लर्क, सफाई कर्मचारी और ड्राइवर समेत कई पदों पर भर्तियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 27 Jan 2021 02:18 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) ने क्लर्क, ड्राइवर, इंजीनियर, स्टेनो और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 फरवरी 2021 तक ऑफलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों कुछ पद डेपुटेशन आधार पर भरे जाएंगे जबकि कुछ पर सीधी भर्ती होनी है। आवेदन पत्र www.igrms.gov.in से डाउनलोड करना होगा। 
 
पद व रिक्तियों का ब्योरा
काउंट ऑफिसर: 01 पद
सीनियर स्टेनोग्राफर: 01 पद
म्यूजियम एसोसिएट: 01 पद
हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट: 01 पद
स्टेनोग्राफर: 01 पद
जूनियर क्लर्क: 03 पद
ड्राइवर: 3 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल): 01 पद
इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर: 01 पद
इलेक्ट्रीशियन: 01 पद
सफाई कर्मचारी: 01 पद

शैक्षणिक व आयु संबंधी योग्यता के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन देखें- 

यह पद अस्थाई है लेकिन पद बने रहने की संभावना है। 

आवेदन फीस
सामान्य वर्ग व ओबीसी- 100 रुपये 
एससी, एसटी व दिव्यांग - कोई फीस नहीं

Virtual Counsellor