ICSE 10th Time Table 2020 : यहां देखें 10वीं की पूरी डेटशीट
CISCE ICSE Class 10 Time Table 2020 - काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड के 2020 की परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया...
CISCE ICSE Class 10 Time Table 2020 - काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड के 2020 की परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की मानें तो 12वीं बोर्ड तीन फरवरी से 31 मार्च तक ली जायेगी। वहीं 10वीं बोर्ड 27 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित होगा। 10वीं बोर्ड परीक्षा में अधिकतर विषयों में दो घंटे का समय मिलेगा। वहीं 12वीं के अधिकतर विषयों में तीन घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट तक परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा। 10वीं बोर्ड अधिकतर दिन 11 बजे से एक बजे तक चलेगा। वहीं 12वीं की परीक्षा नौ बजे से शुरू होगा। 12वीं के कई विषयों की परीक्षा दो बजे से भी रखी गयी हैं।
ISC 12th Date Sheet 2020: डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Time Table
तिथि - विषय
27 फरवरी - इंगलिश पेपर-1
28 फरवरी - इंवायरमेंटल साइंस
तीन मार्च - गणित
छह मार्च - इंगलिश पेपर-2
11 मार्च - इतिहास और नागरिक शास्त्र
13 मार्च - साइंस पेपर-1 (फिजिक्स)
16 मार्च - साइंस पेपर-2 (केमेस्ट्री)
20 मार्च - भूगोल
16 मार्च - हिन्दी
27 मार्च - इकोनॉमिक्स
30 मार्च - साइंस पेपर-3 (बायोलॉजी)