Hindi Newsकरियर न्यूज़ICAI CA Inter Final November 2023 Result at icaiexamicaiorg know how to check
ICAI CA Inter, Final November 2023: इस तारीख तक जारी होंगे परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

ICAI CA Inter, Final November 2023: इस तारीख तक जारी होंगे परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आयोजित होने वाली ICAI CA इंटर, फाइनल नवंबर के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जारी होने वाले हैं। आइए जानते हैं कै

Jan 05, 2024 06:56 pm ISTPriyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICAI CA Inter, Final November 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) नवंबर 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम 9 जनवरी, 2024 को प्रकाशित होने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार देशभर में 290 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर से 16 नवंबर, 2023 तक CA फाइनल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवार रिजल्ट वेरिफाई लिए आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in का उपयोग करें।

साल 2023 में, सीए फाउंडेशन परीक्षा 24, 26, 28 और 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2, 4, 6 और 8 नवंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। ग्रुप 2 के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी 10, 13, 15 और 17 नवंबर, 2023 को ग्रुप 1 के लिए और  सीए फाइनल परीक्षाएं 1, 3, 5 और 7 नवंबर, 2023 को आयोजित हुईं, इस बीच, ग्रुप 2 की परीक्षाओं का आयोजन 9, 11, 14 और 16 नवंबर 2023 को किया गया था।

ICAI CA INTER AND FINAL 2023 RESULTS- रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  icaiexam.icai.org. पर जाना होगा।

स्टेप 2-अब होम पेज पर " CA Inter and Final November 2023" लिंक पर क्लिक करना होगा।  (ये लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव होगा)

स्टेप 3-अब मांगी गई जानकारी को भरना होगा। जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि।

स्टेप 4-अब रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।