IBPS PO Mains: एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर को होगी परीक्षा, देखें पैटर्न, यहां से डाउनलोड करें सैंपल पेपर
IBPS PO Mains Admit Card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) उन सभी छात्रों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जिन्होंने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) के पद के लिए प

इस खबर को सुनें
IBPS PO Mains Admit Card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) उन सभी छात्रों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जिन्होंने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई किया है। अब मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे वह आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवार सैंपल पेपर भी देख सकते हैं। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक नीचे दिया गया है। परीक्षा 26 नवंबर 2022 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
IBPS PO Mains Admit Card Download- Direct Link
IBPS PO Mains Exam Sample paper PDF- Direct Link
Self Declaration Form- Direct Link
IBPS PO Mains Admit Card 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकते हैं एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर ‘Click here to Download Online Main Exam Call Letter for CRP-PO/MTs-XII’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी यानी‘रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड/'डेट ऑफ बर्थ’ जानकारी दर्ज कर लीजिए।
स्टेप 4- अब एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।
स्टेप 6- आप चाहें तो एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट भविष्य के लिए ले सकते हैं।
यहां देखें- IBPS मुख्य परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा में 200 अंकों के 155 एमसीक्यू के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी के साथ 2 डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 25 अंकों के लिए होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों के एमसीक्यू में नेगेटिव मार्किंग होगी।
इन सेक्शन से पूछे जाएंगे प्रश्न
रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट- 60 मार्क्स के 45 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जनरल/इकोनॉमी/ बैकिंग अवेयरनेस- 40 मार्क्स के 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इंग्लिश लैंग्वेज- 40 मार्क्स के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन- 60 मार्क्स के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इंग्लिश लैंग्वेंज (लैटर राइटिंग एंड एस्से)- 25 मार्क्स के 2 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कुल मिलाकर 225 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 3 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें, प्रारंभिक परीक्षा 07 नवंबर को आयोजित की गई थी और आईबीपीएस पीओ परिणाम 2 नवंबर 2022 को घोषित किया गया था।
इन बैंकों में होगी भर्ती
इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रॉबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती करेगा।