ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरIBPS Clerk Cut Off 2022 : जानें यूपी, बिहार समेत तमाम राज्यों की क्या रही आईबीपीएस क्लर्क कटऑफ

IBPS Clerk Cut Off 2022 : जानें यूपी, बिहार समेत तमाम राज्यों की क्या रही आईबीपीएस क्लर्क कटऑफ

IBPS Clerk Cut Off 2022 : आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2022 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Cut Off 2022 : जानें यूपी, बिहार समेत तमाम राज्यों की क्या रही आईबीपीएस क्लर्क कटऑफ
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 28 Sep 2022 07:18 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

IBPS Clerk Cut Off 2022 : आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2022 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 3 और 4 सितंबर 2022 को हुई थी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 21 सितंबर 2022 को जारी हुआ था। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2022 में होगा। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) इस भर्ती के जरिए सरकारी बैंक में क्लर्क के 6035 पदों को भरेगा। 

आईबीपीएस क्लर्क कट ऑफ 2022: प्रीलिम्स कट ऑफ मार्क्स

राज्य का नाम  और जनरल कैटेगरी की कटऑफ 
आंध्र प्रदेश 76.50
असम 80.75
बिहार 82.5
दिल्ली 84.25
गुजरात 81
हरियाणा 85.50
हिमाचल प्रदेश 86.50
छत्तीसगढ़ 81.25
जम्मू और कश्मीर 83.75
झारखंड 83.75
कर्नाटक 74.75
केरल 85.5
मध्य प्रदेश 85
महाराष्ट्र 75.50
ओडिशा 87.50
पंजाब 83.25
राजस्थान 86.25
तमिलनाडु 78
तेलंगाना 68.25
उत्तर प्रदेश 84
उत्तराखंड 89.50
पश्चिम बंगाल 86
(परीक्षार्थियों की ओर से बातचीत के आधार पर बताए गए कटऑफ अंक)

यहां जानें किस राज्य में कितने पदों पर हैं भर्तियां - अंडमान और निकोबार - 04 आंध्र प्रदेश - 209 अरुणाचल प्रदेश - 14 असम- 157 बिहार- 281 चंडीगढ़- 12 छत्तीसगढ- 104 दादर नगर / दमन दीव- 01 दिल्ली एनसीटी - 295 गोवा- 71 गुजरात- 304 हरयाणा - 138 हिमाचल प्रदेश- 91 जम्मू और कश्मीर- 35 झारखंड- 69 कर्नाटक - 358 केरल- 70 लक्षदीप - 05 मध्य प्रदेश- 309 महाराष्ट्र- 775 मणिपुर- 04 मेघालय- 06 मिजोरम - 04 नगालैंड - 04 उड़ीसा- 126 पुदुचेरी- 02 पंजाब- 407 राजस्थान 129 सिक्किम - 11 तमिलनाडु - 288 तेलंगाना- 99 त्रिपुरा- 17 उत्तर प्रदेश- 1089 उत्तराखंड - 19 पश्चिम बंगाल -528,  कुल पद : 6035

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें