ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरIBPS Clerk Admit Card 2022: ibps.in पर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, जानें अहम तिथियां और एग्जाम पैटर्न

IBPS Clerk Admit Card 2022: ibps.in पर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, जानें अहम तिथियां और एग्जाम पैटर्न

IBPS Clerk Admit Card 2022: आईबीपीएस ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा (CRP-Clerks XII) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Admit Card 2022: ibps.in पर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, जानें अहम तिथियां और एग्जाम पैटर्न
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 18 Aug 2022 07:58 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

IBPS Clerk Admit Card 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा (CRP-Clerks XII) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वो बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में आयोजित होने वाली है। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर केवल 4 सितंबर तक ही उपलब्ध रहेंगे। पंजीकरण, रोल नंबर और जन्मतिथि, पासवर्ड की मदद से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) इस भर्ती के जरिए सरकारी बैंक में क्लर्क के 6035 पदों को भरेगा। 

IBPS Clerk Prelims Admit Card 2022 ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
स्टेप 1- उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2- उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 4- लॉगिन डिटेल सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी रख लें।

एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

एग्जाम पैटर्न
आईबीपीएस क्लर्क प्री परीक्षा में 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में तीन पेपर शामिल होंगे- अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता आदि। तीनों पेपर के लिए 20-20 मिनट का समान समय मिलेगा। 

चयन 
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2022 में होगा। 

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की अहम तिथियां
ऑनलाइन परीक्षा – प्रारंभिक सितंबर 2022
ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम – प्रारंभिक सितंबर/अक्टूबर 2022
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें – मुख्य सितंबर/अक्टूबर 2022
ऑनलाइन परीक्षा - मुख्य अक्टूबर 2022
प्रोविजनल अलॉटमेंट - अप्रैल 2023

यहां जानें किस राज्य में कितने पदों पर हैं भर्तियां - अंडमान और निकोबार - 04 आंध्र प्रदेश - 209 अरुणाचल प्रदेश - 14 असम- 157 बिहार- 281 चंडीगढ़- 12 छत्तीसगढ- 104 दादर नगर / दमन दीव- 01 दिल्ली एनसीटी - 295 गोवा- 71 गुजरात- 304 हरयाणा - 138 हिमाचल प्रदेश- 91 जम्मू और कश्मीर- 35 झारखंड- 69 कर्नाटक - 358 केरल- 70 लक्षदीप - 05 मध्य प्रदेश- 309 महाराष्ट्र- 775 मणिपुर- 04 मेघालय- 06 मिजोरम - 04 नगालैंड - 04 उड़ीसा- 126 पुदुचेरी- 02 पंजाब- 407 राजस्थान 129 सिक्किम - 11 तमिलनाडु - 288 तेलंगाना- 99 त्रिपुरा- 17 उत्तर प्रदेश- 1089 उत्तराखंड - 19 पश्चिम बंगाल -528,  कुल पद : 6035

Virtual Counsellor