ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरIBPS Calendar 2022 : क्लर्क, ऑफिस असिस्टेंट, पीओ भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, आवेदन प्रक्रिया में भी हुआ बदलाव

IBPS Calendar 2022 : क्लर्क, ऑफिस असिस्टेंट, पीओ भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, आवेदन प्रक्रिया में भी हुआ बदलाव

IBPS Calendar 2022 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ( आईबीपीएस ) ने वर्ष 2022-23 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। परीक्षा कैलेंडर 2022-23 में इस साल होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी गई है।...

IBPS Calendar 2022 : क्लर्क, ऑफिस असिस्टेंट, पीओ भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी, आवेदन प्रक्रिया में भी हुआ बदलाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 17 Jan 2022 10:19 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

IBPS Calendar 2022 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल ( आईबीपीएस ) ने वर्ष 2022-23 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। परीक्षा कैलेंडर 2022-23 में इस साल होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी गई है। सरकारी बैंक में नौकरी पाने की तैयारी में जुटे युवा इसमें  आरआरबी, पीओ, क्लर्क, एसओ जैसी बड़ी बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं की अस्थायी तारीख देख सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और रीजनल रूरल बैंक की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां अलग -अलग जारी की गई हैं। इसके अलावा आईबीपीएस ने परीक्षाओं के पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव भी किया गया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। 

रीजनल रूरल बैंक
आरआरबी में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त 2022 में 7, 13, 14, 20 और 21 तारीखों पर आयोजित होंगी। वहीं, ऑफिसर स्केल 1 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 24 सितंबर को और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए मुख्य परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएंगी। आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और स्केल 3 के लिए सिंगल एग्जामिनेशन का आयोजन 24 सितंबर 2022 को किया जाएगा।

ibps calendar 2022

सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक के लिए आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम 
प्रीलिम्स एग्जाम  - 28 अगस्त 2022, 03 सितंबर 2022, 4 सितंबर 2022
मुख्य परीक्षा - 08 अक्टूबर 2022

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) 
प्रीलिम्स परीक्षा- 15 अक्टूबर 2022, 16 अक्टूबर 2022, 22 अक्टूबर 2022
मुख्य परीक्षा- 26 नवंबर 2022

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती परीक्षा
प्रीलिम्स एग्जाम - 24 दिसंबर 2022 और 31 दिसंबर 2022
मुख्य परीक्षा- 29 जनवरी 2023

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव
आईबीपीएस ने परीक्षाओं के पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव भी किया गया है। आईबीपीएस की ओर से कहा गया है कि इस बार प्रारंभिक और मेन्स परीक्षा दोनों के लिए केवल एक बार ही पंजीकरण' करना होगा। यानी मेन्स एग्जाम के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।

Virtual Counsellor