Hindi Newsकरियर न्यूज़IAS Surabhi Gautam cleared MPPSC SSC Delhi Police before UPSC CSE Know her Preparation Strategy

IAS अधिकारी बनने से पहले ये लड़की कर क्लियर कर चुकी है MPPSC, SSC, दिल्ली पुलिस की परीक्षाएं, बताया- कैसे पास किया था UPSC

आज हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं तो स्कूल के दिनों में सही से इंग्लिश नहीं बोल पाती थी। आज वर्तमान में एक IAS अधिकारी है। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे UPSC की परीक्षा पास की और क्या त

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 27 Dec 2023 05:19 PM
share Share
Follow Us on
 IAS अधिकारी बनने से पहले ये लड़की कर क्लियर कर चुकी है MPPSC, SSC, दिल्ली पुलिस की परीक्षाएं, बताया- कैसे पास किया था UPSC

UPSC Success Story: ये तो हम सभी जानते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा मुश्किल परीक्षा में से एक होती है, लेकिन कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जो इस परीक्षा को पहले ही अटेम्प्ट में क्लियर कर लेते हैं। आज हम आपको यूनिवर्सिटी टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट सुरभि गौतम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहली ही बार में यूपीएससी की परीक्षा को न सिर्फ क्लियर किया, बल्कि अपनी जगह टॉप 100 की लिस्ट में भी बनाई। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल की थी और IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। आइए जानते हैं उनके सफर के बारे में।

IAS अधिकारी सुरभि गौतम मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। बह बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी। घर परिवार के सभी सदस्य सुरभि को देखकर कहते थे कि ये एक दिन हमारा परिवार का मान बढ़ाएगी।  सुरभि ने अपने शुरुआती स्कूली पढ़ाई गांव से की थी। स्कूली शिक्षा के दिनों से ही सुरभि अपनी कक्षा में टॉपर थीं। कक्षा 10वीं और 12वीं में उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद लिए 90 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे।

उनके पिता सिविल कोर्ट में वकील थे और उनकी मां एक टीचर थीं। ऐसे में घर में शिक्षा को काफी महत्व दिया जाता था। उनके माता- पिता हमेशा अपने बेटी को शिक्षा की ओर प्रेरित किया करते थे। अपनी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद सुरभि ने स्टेट इंजीनियरिंग की एंट्रेंस परीक्षा दी, जिसमें वह सफल हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। आपको बता दें, सुरभि अपने गांव की पहली ऐसी लड़की थी जो कॉलेज की पढ़ाई के लिए शहर गई थी।

अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और पहला प्रयास साल 2016 में दिया। यूपीएससी के पहले प्रयास देने के बाद उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इस परीक्षा को पहले प्रयास में पास कर लेंगी। जब रिजल्ट आया तो वह हैरान हो गई थी। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा को 50वीं रैंक के साथ पास की थी।

आपको बता दें, यूपीएससी सिविल सर्विसेज में बैठने से पहले सुरभि ने एक साल तक BARC में न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर काम किया था। उन्होंने GATE, ISRO, SAIL, MPPSC PCS, SSC CGL, दिल्ली पुलिस और FCI जैसी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की थी। इतना ही नहीं, 2013 में आयोजित IES परीक्षा में उन्होंने AIR 1 हासिल किया था।

इंग्लिश न बोलने पर उड़ाया गया था मजाक

सुरभि शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी थी और स्कूल- कॉलेज के दिनों में उन्होंने हमेशा अच्छे ग्रेड हासिल किए थे। वहीं इंग्लिश लैंग्वेंज ठीक से न बोल पाने के कारण क्लास में कई बार उनका मजाक उड़ाया गया था। वहीं सुरभि को शुरुआज में लोगों को इस रवैये से परेशानी होती थी, लेकिन बाद उन्होंने इस नजरअंदाज करना ही ठीक समझा। वह जानकी थी अगर लोगों को चुप कराना है तो वह अपने करियर में मेहनत करें। आज सुरभि एक सफल IAS अधिकारी हैं।

IAS सुरभि गौतम ने ऐसे की थी तैयारी

यूपीएससी की तैयारी के लिए IAS सुरभि गौतम  ने एक रणनीति तैयार की थी। जिसके अनुसार उन्होंने पढ़ाई की। बता दें, उन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएसस की परीक्षा पास की थी। उन्होंने बताया, जो उम्मीदवार यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं वह सेल्फ स्टडी जरूर करें। इसी के साथ उन्होंने टाइम मैनेजमेंट को भी महत्व दिया है। सुरभि ने बताया, जब किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होते हैं तो आपको टाइम मैनेजमेंट का खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस परीक्षा में सबसे जरूरी है बैठो-लिखो-चेक करो-रिविजन करो। बिना रिविजन के इस परीक्षा को पास नहीं किया जा सकता है। इसी के साथ आप यूपीएससी परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं, यह जानने का सबसे अच्छा तरीका आपको पिछले वर्षों के टेस्ट पेपर की प्रैक्टिस से चलेगा, न केवल आप पेपर के पैटर्न को समझेंगे और यह भी पता लगाएंगे कि आप किस सेक्शन में कमजोर हैं। जिसे आपको सुधारने का मौका मिलेगा।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें