दूसरे प्रयास में UPSC क्लियर कर बनीं IAS अधिकारी, बताया- कैसे होने चाहिए नोट्स
Upsc Success Story: प्रियंवदा अशोक म्हदलकर ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल की है। जो उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे है, या इस साल

Upsc Success Story: प्रियंवदा अशोक म्हदलकर ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल की है। जो उम्मीदवार यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे है, या इस साल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह जान लें प्रियंवदा ने कैसे की थी यूपीएससी की तैयारी।
यूपीएससी 2021 में पुणे महाराष्ट्र की प्रियंवदा अशोक म्हदलकर स्टेट टॉपर रहीं हैं। बता दें, उन्होंने MBA किया है और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की फील्ड में 6 साल तक काम भी किया है। आइए प्रियंवदा म्हदलकर यूपीएससी बुकलिस्ट, ऑप्शनल सब्जेक्ट और सिविल सेवा परीक्षा के लिए उनकी तैयारी की रणनीति के बारे में जानते हैं।
यूपीएससी टॉपर प्रियंवदा अशोक म्हदलकर रत्नागिरी, मुंबई की रहने वाली हैं और उनके पिता महाराष्ट्र में राज्य सरकार के पीएसयू में काम करते हैं। उन्हें अपने पिता से सिविल सेवा की प्रेरणा मिली।
प्रियंवदा 5 साल की उम्र से ही कलेक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण उन्होंने भी स्कूली शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग की। उन्होंने वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक किया है और फिर एमबीए करने के लिए आईआईएम बैंगलोर चली गईं। अपना मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) पूरा करने के बाद, उन्हें एक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म में नौकरी मिल गई। उन्हें फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में 6 साल का अनुभव था और उन्होंने तीन कंपनियों के साथ काम किया है। बता दें, जुलाई 2020 में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करने और IAS अधिकारी बनने के अपने बचपन के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।
UPSC के दूसरे प्रयास में मिली सफलता
UPSC CSE 2021 में प्रियंवदा का दूसरा प्रयास था। जिसमें उन्होंने 13वीं रैंक हासिल की। बता दें, परीक्षा में उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट सोशियोलॉजी था।
ऐसी थी रणनीति
प्रियंवदा ने कहा, यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे जरूरी टाइम टेबल बनाना है, जिसे का पालन नियमति रूप से किया जाना चाहिए। परीक्षा के लिए नोट्स बनाने जरूरी है। किसी से नोट्स लेने की बजाए अपने शब्दों में नोट्स बनाएं। उन्होंने कहा, , जब आप अपने शब्दों में नोट्स बना रहे होते हैं, तो आपके लिए किसी भी विषय को समझना और लंबे समय तक याद रखना आसान हो जाता है। जब आप उन्हें लिखने की प्रैक्टिस करते हैं तो किसी भी विषय का कॉन्सेप्ट क्लियर हो जाता है। वहीं खुद के बनाए गए नोट्स से रिविजन करने में काफी मदद मिलती है।
प्रियंवदा ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि यूपीएससी की वास्तविक परीक्षा में शामिल होने से पहले आपको प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए मॉक प्रैक्टिस टेस्ट देने चाहिए। इससे आपको अपने उत्तरों को ठीक से तैयार करने में भी मदद मिलेगी। इसी के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा।
प्रियंवदा ने उम्मीदवारों को सलाह दी, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना कभी-कभी बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए खुद को प्रेरित रखें और हमेशा पॉजिटिव रहें।
ऐसी थी मार्कशीट
प्रियंवदा अशोक म्हदलकर ने कुल 2025 अंकों में से 1024 अंक प्राप्त किए थे। जिसमें सिविल सेवा (मुख्य) लिखित परीक्षा में 826 अंक और इंटरव्यू में 275 में से 198 अंक हासिल किए थे।
यूपीएससी की तैयारी के दौरान ये थी उनकी बुकलिस्ट
- इंडियन पॉलिटी बाय एम. लक्ष्मीकांत
- अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया बाय स्पेक्ट्रम
- Ancient इंडिया हिस्ट्री बाय आरएस शर्मा
- इंडियन आर्ट एंड कल्चर बाय नितिन सिंघानिया
- इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस बाय बिपिन चंद्र
- सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी बाय जीसी लियोंग
- इंडियन इकोनॉमी बाय नितिन सिंघानिया
- कक्षा 11वीं-12वीं की NCERT की किताबें