IAF Group X and Y Result 2021 : सीएएसबी जल्द जारी कर सकता है वायुसेना ग्रुप एक्स व वाई परीक्षा का रिजल्ट

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

IAF Group X and Y Result 2021 : सेंट्रल एयरमेन सेलेक्शन बोर्ड (CASB) की ओर से इंडियन एयर फोर्स ग्रुप एक्स और वाई परीक्षा 2021 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा रहा है। एयर फोर्स ग्रुप एक्स और वाई भर्ती...

air force group x and y exam 2021 result

IAF Group X and Y Result 2021 : सेंट्रल एयरमेन सेलेक्शन बोर्ड (CASB) की ओर से इंडियन एयर फोर्स ग्रुप एक्स और वाई परीक्षा 2021 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा रहा है। एयर फोर्स ग्रुप एक्स और वाई भर्ती 2021 की परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2021 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। एयर फोर्स ग्रुप एक्स और वाई परीक्षा के नतीजे सीएएसबी की वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जारी किए जा सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर इस वेबसाइट को भी विजिट करते रहें।

आपको बता दें कि एयर फोर्स ग्रुप एक्स और वाई परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी काफी समय से अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार रिजल्ट में काफी देरी हो गई है। अब फोर्स ग्रुप एक्स और वाई परीक्षा 2022 के फॉर्म भी जनवरी में निकलने वाले हैं ऐसे में लगता है  कि 2021 और 2022 का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि सीएएसबी जल्दी ही एयरमैन भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट जल्द ही जारी कर देगा।

उल्लेखनीय है कि एयर फोर्स में एयरमेन सेलेक्शन के लिए ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई की परीक्षा 18-24 अप्रैल 2021 में आयोजित होनी थी लेकिन कोरोना के के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और फिर जुलाई 2021 में आयोजित की गई थी।

IAF Group X and Y Exam 2022 Date:
रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर फोर्स ग्रुप एक्स और वाई परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन जनवरी 2022 से फरवरी 2022 तक चलेंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2022 में किया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।
 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CASB जल्द जारी कर सकता है एयर फोर्स ग्रुप एक्स व वाई परीक्षा का रिजल्ट