ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHSSC Group D भर्ती परीक्षा में पूछे गए GK के ये प्रश्न

HSSC Group D भर्ती परीक्षा में पूछे गए GK के ये प्रश्न

HSSC Group D Exam 2018: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएसी) द्वारा आयोजित की गई ग्रुप डी भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा की आंसर-की इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा 10 व 11 नवंबर और 17...

HSSC Group D भर्ती परीक्षा में पूछे गए GK के ये प्रश्न
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 23 Nov 2018 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

HSSC Group D Exam 2018: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएसी) द्वारा आयोजित की गई ग्रुप डी भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार बेसब्री से परीक्षा की आंसर-की इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा 10 व 11 नवंबर और 17 व 18 नवंबर को आयोजित की गई थी। HSSC Group D परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी- सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 । और शाम - 3:00 से 4:30 बजे तक। लिखित परीक्षा 90 अंकों की थी। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। यहां जानें परीक्षा में पूछ गए जीके के कुछ प्रश्न- 

1. यमुना नदी हरियाणा में किस वन के पास से प्रवेश करती है?
क. कलिसर
ख. बड़ीपुर
ग. गिर
घ. सतपुड़ा

2. निम्नलिखित में से किस पदार्थ की संवेदनशीलता कम है?
क. चांदी
ख. कांस्टेनन
ग. मैंगेनीन
घ. कांच

3. आज का हरियाणा ब्रिटिश शासन के नियंत्रण में वर्ष .... को आया।
क. 1803
ख. 1777
ग. 1600
घ. 1781


4. निम्नलिखित में उच्च अभिक्रियाशील धातु है।
क. सीसा
ख. लोहा
ग. तांबा
घ. जस्ता


5. निम्नलिखित में से किस नगर को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है?
क. शिमला
ख. कोडगू (कूर्ग)
ग. ऊंटी
घ. दार्जिलिंग


6. अक्टूबर 1907 में लाला लाजपत राय द्वारा एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किगा गया था, जिसे .... कहा गया।
क. भारत छोड़ो 
ख. आजाद हिन्द
ग. स्वदेशी आंदोलन
घ. सत्याग्रह

7. बू अली शाह कलंदर एक ..... थे।
क. संत सूफी
ख. राजा
ग. योद्धा
घ. सिपाही

8. नीचे दिए गए 3 विकल्पों में अलग शब्द बताएं
क. रामायण
ख. पंचतंत्र
ग. महाभारत
घ. उपनिषद्

Virtual Counsellor