ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरhssc group d admit card: आज जारी हो सकते हैं एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड, चेक करें hssc.gov.in

hssc group d admit card: आज जारी हो सकते हैं एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड, चेक करें hssc.gov.in

HSSC Group D Admit Card 2018: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएसी) आज ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (HSSC Group D Reqruitment Exam 2018) के प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक...

hssc group d admit card: आज जारी हो सकते हैं एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड, चेक करें hssc.gov.in
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 13 Nov 2018 09:06 AM
ऐप पर पढ़ें

HSSC Group D Admit Card 2018: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएसी) आज ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (HSSC Group D Reqruitment Exam 2018) के प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  hssc.gov.in चेक कर सकते हैं। आयोग ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली हैं। प्रवेश पत्र में एग्जाम सिटी, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की शिफ्ट की जानकारी होगी। ये प्रवेश पत्र 17 और 18 नवंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए जाएंगे। इससे पहले आयोग ने शुक्रवार को 10 और 11 नवंबर को आयोजित होने वाली ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए थे। 

HSSC Group D Exam 2018: परीक्षा शुरू, जानें किस विषय से पूछे जाएंगे प्रश्न

HSSC Group D परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होंगे- सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 । और शाम - 3:00 से 4:30 बजे तक। लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। 

HSSC Group D Admit Card 2018: हरियाणा ग्रुप डी प्रवेश पत्र जारी, ये रहा Direct Link

HSSC Group D Admit Card 2018: यूं कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
- hssc.gov.in पर जाएं।
- Advt 4/2018 Group D Post के लिंक पर क्लिक करें। 
- अपना एप्लीकेशन फॉर्म नंबर देखें और उसके मुताबिक लिंक पर क्लिक करें। 
- नई विडो खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें। 
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें। Proceed to Download Admit Card पर क्लिक करें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें