ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHSSC Group D Admit Card 2018: जल्द hssc.gov.in पर जारी होगा हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

HSSC Group D Admit Card 2018: जल्द hssc.gov.in पर जारी होगा हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

HSSC Group D Admit Card 2018: बहुत जल्द हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018 के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो सकता है।  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ग्रुप डी पदों के लिए 10, 11, 17 और 18...

HSSC Group D Admit Card 2018: जल्द hssc.gov.in पर जारी होगा हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 29 Oct 2018 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

HSSC Group D Admit Card 2018: बहुत जल्द हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018 के एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो सकता है।  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ग्रुप डी पदों के लिए 10, 11, 17 और 18 नवंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। 10 और 11 को आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड बहुत जल्द हो जारी होने वाले हैं। जबकि 17 और 18 नवंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 7 नवंबर को जारी होंगे। 

HSSC Group D exam दो शिफ्टों में आयोजित होंगे- सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 । और शाम - 3:00 से 4:30 बजे तक। 

लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा। 

यूं कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
- hssc.gov.in पर जाएं।
- 'HSSC Group D admit card' के लिंक पर क्लिक करें। 
- अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालें। लॉग करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
- इसका प्रिंट आउट ले लें। परीक्षा केंद्र में इसके साथ एक ऑरिजनल आईडी प्रूफ भी लेकर जाएं।

एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, साइंस, इंग्लिश, हिन्दी व संबंधित विषय से जुड़ प्रश्न होंगे। प्रश्न हरियाणा के इतिहास, करंट अफेयर, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि से भी जुड़े पूछे जाएंगे। 

एचएसएससी ने अगस्त में 10वीं युवाओं के लिए ग्रुप डी पदों पर भर्ती निकाली थी। कुल 18218 भर्तियों की घोषणा की गई थी। इस भर्ती के तहत पीयून, बेलदार, एनिमल अटेंडेंट, हेल्पर, माली, पीयून कम चौकीदार आदि की नियुक्ति होगी। 

Virtual Counsellor