HPSC PGT 2024: हरियाणा शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन ने 3,069 पीजीटी शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को hpsc.gov.in पर जाना होगा।आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त, 2024

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप भी बहुत समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो आप ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कमिशन वर्ष 2024 में 3,069 पदों पर पीजीटी शिक्षकों की भर्ती करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो गया है और उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त, 2024 है। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 1000 रुपये की फीस भरनी होगी। हरियाणा के एससी, एसटी, PWD, और EWS कैटेगरी उम्मीदवारों को 250 रुपये की फीस भरनी होगी।
उम्मीदवार की योग्यता-
1. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी जाएगी और एससी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की राहत दी जाएगी।
2. उम्मीदवारों को हरियाणा टीचर एलिजीबिटी टेस्ट (HTET) क्वालीफाई करना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास सम्बंधित विषय की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और बीएड की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।
HPSC PGT भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार कैसे आवेदन करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
3. अब आप को मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
4. अब आप को एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरनी होगी।
5. अब आप कंफर्मेशन आने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
सिलेक्शन प्रक्रिया-
1. आपको बता दें कि हरियाणा शिक्षक भर्ती 2024 में उम्मीदवार को सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा।
2. उसके बाद लिखित परीक्षा और अंत में इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
3. स्क्रीनिंग टेस्ट ऑफलाइन माध्यम से होगा और इसके लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें उम्मीदवार से MCQ टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर कुल प्राप्त अंकों में से 0.25 अंक कम कर दिए जाएंगे।
4. सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट भी ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगा और इसके लिए उम्मीदवार को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
5. जो भी उम्मीदवार यह परीक्षाएं पास कर लेंगे, उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
6. उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू राउंड के आधार पर तैयार किया जाएगा, जिसमें सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की वेटेज 87.5 प्रतिशत और इंटरव्यू की वेटेज 12.5 प्रतिशत है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


