ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरhpbose.org, HPBOSE 10th Result 2018: himachal board class 10th results 2018 घोषित, हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 में इन दो छात्राओं ने किया टॉप

hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2018: himachal board class 10th results 2018 घोषित, हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 में इन दो छात्राओं ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कुछ देर पहले हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 (HP board class 10th result 2018) घोषित कर दिए हैँ। जिन छात्र-छात्राओं ने हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा दी...

hpbose.org, HPBOSE 10th Result 2018: himachal board class 10th results 2018 घोषित, हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 में इन दो छात्राओं ने किया टॉप
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 03 May 2018 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कुछ देर पहले हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 (HP board class 10th result 2018) घोषित कर दिए हैँ। जिन छात्र-छात्राओं ने हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 में दो छात्राओं ने टॉप किया है। इन दोनों के नाम प्रितांजली सेन और अविंष्का है। दोनों को 98.57 फीसदी अंक मिले हैं।

हिमाचल 10वीं रिजल्ट 2018 में दूसरे नंबर पर सोनम और राजकुमार आए हैं। इन दोनों ने 98.42 फीसदी  अंक प्राप्त किए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर श्रेया सजेता, निहारिका शर्मा, रिधिमा और वंशिता रहे हैं। इन सभी के 98.28 फीसदी अंक हैं। हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 में 62.8% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

बताते चलें कि हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 के लिए परीक्षा में 109,780 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसके अलावा अगर परीक्षा की तारीख की बात करें तो हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च और 20 मार्च के बीच कराई गईं थी।

HPBOSE 10th Result 2018 ऐसे करें चेक

-सबसे पहले हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 को चेक करने के लिए हिमाचल बोर्ड (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-इसके बाद 'Himachal Pradesh board results 2018' पर जाएं।
-अब आपको 'HPBOSE Class 10th Board Results 2018' लिंक पर जाना होगा।
-स्टूडेंट्स को यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी को भरनी होगी।
-हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018 आपके सामने स्क्रीन पर होगा। आगे के लिए आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

Virtual Counsellor