HPBOSE 12th Results 2019: हिमाचल प्रदेश 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी,ये हैं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के टॉपर
HPBOSE 12th Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज हिमाचल बोर्ड 12वीं क्लास 2019 के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक...
HPBOSE 12th Result 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज हिमाचल बोर्ड 12वीं क्लास 2019 के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किएगए।
प्रदेश के 1980 परीक्षा केंद्रों में 95492 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 58949 पास, 16102 कम्पार्टमेंट घोषित हुए है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया था। फिजिकल एजुकेशन समेत प्रैक्टिकल परीश्रा 20 फरवरी से 2 मार्च के तक आयोजित की गईं थी।
आर्ट्स के टॉपर
नाम नंबर प्रतिशत शहर
अश्मिता शर्मा 482 96.4 % ऊना
साक्षी ठाकुर 480 96% मंडी
कार्तिकेय कहोल 479 95.8% ऊना
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें हिमाचल बोर्ड 12वीं 2019 का रिजल्ट हिमाचल बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019
साइंस के टॉपर्स
देखें टॉप 5 की लिस्ट
1st
अनिल कुमार - अंक 493 - 98.6%
स्कूल- साईं स्टार स्कूल
2nd
प्रकृति ठाकुर - अंक 491 - 98.2%
स्कूल - लिटिल एंगल स्कूल
सान्वी सांख्याल - अंक 491 - 98.2%
स्कूल - वीपीओ
जीवेश अवस्थी - अंक 491 - 98.2%
एसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3rd
शुंभागिनी - अंक 490 - 98%
गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कॉमर्स के टॉपर
इस साल कॉमर्स में पहले स्थान पर रही है सिरमौर की प्रीति बिरसंता, इन्होंने 98.8 पीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रहे हैं इशिता अग्रवाल। सिरमौर की इशिता ने 98.4 फीलदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर रहे हैं शिमला की दीक्षु शर्मा।
आपको बता दें कि 12वीं क्लास में 1 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
hpbose 12 result 2019 रिजल्ट घोषित होने के बाद इन स्टेप्स से नतीजे चेक कर पाएंगे।
1.सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
2.results लिंक पर क्लिक करें
3.class 12 results लिंक पर क्लिक करें
4.लॉग इन करें और अपना रोल नंबर डालें