ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHPBOSE 10th Results 2018 : रिजल्ट घोषित, hpbose.org पर करें चेक

HPBOSE 10th Results 2018 : रिजल्ट घोषित, hpbose.org पर करें चेक

HPBOSE 10th Results 2018: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं के नतीजे दोपहर करीब 3 बजकर 25 मिनट पर घोषित कर दिए। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट...

HPBOSE 10th Results 2018 : रिजल्ट घोषित, hpbose.org पर करें चेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 04 May 2018 08:43 AM
ऐप पर पढ़ें

HPBOSE 10th Results 2018: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं के नतीजे दोपहर करीब 3 बजकर 25 मिनट पर घोषित कर दिए। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर चेक कर सकते हैं। यहां देखें रिजल्ट का live update

livehindustan.com पर देखें अपना HPBOSE 10th 
यहां क्लिक करें

04:00 PM -  कुल 52,596 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। सेकेंड डिविजन से 13,397 स्टूडेंट और थर्ड डिविजन से 2,710 स्टूडेंट पास हुए हैं। 

03:55 PM - - लड़कियों ने फिर  लड़कों को पछाड़ा है। 66.15 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं जबकि 59.76 प्रतिशत लड़के।
03:50 PM - कुल 62.8 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
03:45 PM - - कुल 1,09,678 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी जिसमें से 68,946 पास हुए हैं। 

03:40 PM - मंडी जिले की रहने वाली प्रितांजली सेन और अविंष्का दोनों ने 98.57 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इस तरह 10वीं में दो टॉपर बने हैं। 

03:35 PM - दूसरे स्थान पर भी दो विद्यार्थी हैं- कांगड़ा की सोनम और शिमला के राहुल । इन दोनों ने 98.42 फीसदी  अंक प्राप्त किए हैं। 

03:30 PM - तीसरे स्थान पर श्रेया सजेता, निहारिका शर्मा, रिधिमा और वंशिता रहे हैं। इन सभी के 98.28 फीसदी अंक हैं। 

03:25 PM - 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।

12:30 AM - रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट में कुछ घंटों की देरी हो सकती है। रिजल्ट दोपहर 2 बजे के बाद जारी हो सकता है।

12:05 AM - हिमाचल बोर्ड की वेबसाइट काफी स्लो हो गई है।

11:00AM - इसके अलावा ओपन स्कूल की 12वीं परीक्षाओं का नतीजा भी आज ही घोषित किया जाएगा।

11:00AM - सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे जारी किया जा सकता है।

10:00AM - आपको बता दें कि हिमाचल बोर्ड 10वीं परीक्षा में 1,09,780 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 7 मार्च और 20 मार्च के बीच आयोजित की गईं थी।

09:00AM - livehindustan.com पर देखें अपना HPBOSE 10th 
 

08:00AM HPBOSE ने 12वीं के नतीजे 24 अप्रैल को ही घोषित कर दिये थे। 12वीं की तीनों  स्ट्रीम में कुल 70.18 फीसदी छात्र पास हुए थे। 12वीं की परीक्षा में 98302 छात्रों ने भाग लिया था।

यूं चेक कर सकेंगे HPBOSE 10th Result 2018
1- रिजल्ट घोषित होने के बाद सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
2- अब वहां आपको एक लिंक दिखाई देगा 'Himachal Pradesh board results 2018'
3- HPBOSE Class 10th Board Results 2018' लिंक पर क्लिक करें।
4- यहां आपको अपना रोल नंबर और दूसरी जानकारी भरकर सब्मिट करना होगा।
5- अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

Virtual Counsellor