ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHindi Diwas 2023: इस दिन मनाया जाता है हिंदी दिवस, हिंदी से जुड़ी ये रोचक बातें जानते हैं आप

Hindi Diwas 2023: इस दिन मनाया जाता है हिंदी दिवस, हिंदी से जुड़ी ये रोचक बातें जानते हैं आप

Hindi diwas kab manate hain: भारत के संविधान ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी, जो देवनागरी लिपि में लिखी गई है, उसे भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया । हिंदी को ही आधिकारिक भाषा माना

Hindi Diwas 2023: इस दिन मनाया जाता है हिंदी दिवस, हिंदी से जुड़ी ये रोचक बातें जानते हैं आप
Anuradha Pandeyलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 Sep 2023 11:33 AM
ऐप पर पढ़ें

Hindi diwas kab manate hain:भारत के संविधान ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी, जो देवनागरी लिपि में लिखी गई है, उसे भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया ।कई क्षेत्रीय भाषाओं के कारण प्रशासन के लिए हिंदी को ही आधिकारिक भाषा माना गया। इसके बाद आधिकारिक तौर  पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। पूरी दुनिया की बात करें को करीब 425 मिलियन लोग हिंदी अपनी पहली भाषा के तौर पर बोलते हैं और लगभग 120 मिलियन लोग ऐसे हैं जो दूसरी भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं। हिंदी भारत में बोली जाने वाली प्रमुख और आधिकारिक भाषा है, अंग्रेजी दूसरी आधिकारिक भाषा है। भारत में कई क्षेत्रीय भाषाएं हैं, जैसे बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, गुजराती, मराठी, पंजाबी, लेकिन अधिकतर लोग ऐसे हैं जो बोलचाल में हिंदी का इस्तेमाल करते हैं। अगर हिंदी भाषी राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, राजस्थान हैं। अगर भारत को छोड़कर विदेश की बात करें तो मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल में भी हिंदी बोली जाती है।

दूसरी यूरोपीय भाषाओं की तरह ही हिंदी भी लेफ्ट से राइट की तरफ लिखी जाती है। हिंदी को पढ़ना आसान है। हिंदी दिवस को मनाने के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन को कम करना और हिंदी को बढ़ावा देना है। आपको बता दें कि महात्मा गांधी ने हिंदी को जन-जन की भाषा कहा था। हिंदी दिवस देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, कई जगह हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। इस दिन पूरे देश में कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें लोग हिंदी साहित्य के महान कार्यों का जश्न मनाते हैं। राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार भी हिंदी दिवस पर मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू), राष्ट्रीयकृत बैंकों और नागरिकों को उनके योगदान और हिंदी को बढ़ावा देने के लिए दिए जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें