HEC Apprenticeship 2020 : हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में 169 पदों के लिए मेरिट लिस्ट 16 अप्रैल को

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

HEC Apprenticeship 2020:  हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (HECLtd), रांची ने अभियांत्रिकी स्नातकों व डिप्लोमाधारकों की 169 पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए पहली सूची 16 अप्रैल को जारी...

uttar pradesh  jobs for village courts  chief secretary justice dinesh kumar singh  allahabad high c

HEC Apprenticeship 2020:  हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (HECLtd), रांची ने अभियांत्रिकी स्नातकों व डिप्लोमाधारकों की 169 पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए पहली सूची 16 अप्रैल को जारी की जा सकती है। अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमाधारी इंजीनियर या कम से कम इंजीनियरिंग में 55% अंकों के साथ इंजीनियरिंग स्नातक पास करने वाला अभ्यर्थी ही इसके लिए योग्य माना जाएगा। एससी/एससी यानी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 50% अंक होने पर भी अप्रेंटिस के लिए योग्य माना जाएगा।

एचईसी अप्रेंटिसशिप भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, शर्त है कि इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री पाने के बाद यदि किसी को एक साल तक कार्य का अनुभव है या एक साल तक ट्रेनी रह चुका है वह इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। इसके अलावा इस भर्ती में केवल उन्हीं उम्मीदवारों के आवेदनों पर विचवार किया जाएगा जिन्होंने संबंधिति इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री 2017 में या उसके बाद पास की है।


चयन प्रक्रिया- 
मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेटालर्जिक इंजीनियरिंग समेत कई वर्गों के आवेदकों का चयन संबंधित प्रोफेशनल डिग्री में प्राप्तांक प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। चयन के पहले राउंड में 116 स्नातक और 53 डिप्लोमा धारकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की डिटेल्स www.hecltd.com पर निर्धारित समय व तिथि के अनुसार अपलोड कर दी जाएगी।


चयन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियां- 
आवेदन की आखिरी तारीख -31-03-2020
पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तारीख - 16-04-2020
पहली मेरिट लिस्ट वालों की काउंसलिंग - 27 अप्रैल 2020 से 28 अप्रैल
पहली मेरिट लिस्ट से चयनित उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग - 056-05-2020

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि - 13 मई 2020
दूसरी मैरिट लिस्ट वालों की काउंसलिंग - 21-22 मई 2020

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि - 06 जून 2020
तीसरी मैरिट लिस्ट वालों की काउंसलिंग - 15-16 जून 2020


यहां पढ़ें एचईसी अप्रेंटिस भर्ती का पूरा नोटिस- HEC Apprenticeship 2020

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में 169 पदों के लिए मेरिट लिस्ट 16 अप्रैल