ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHBSE 12th result 2018: हरियाणा बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, रिजल्ट जारी, चेक करें bseh.org.in पर

HBSE 12th result 2018: हरियाणा बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, रिजल्ट जारी, चेक करें bseh.org.in पर

HBSE result 2018 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) की 12वीं ( HBSE Class 12th result) के करीब दो लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया...

HBSE 12th result 2018: हरियाणा बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, रिजल्ट जारी,  चेक करें bseh.org.in पर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Fri, 18 May 2018 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

HBSE result 2018 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board) की 12वीं ( HBSE Class 12th result) के करीब दो लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक किया जा सकता है। 

इस साल 12वीं परीक्षा में 2,46,462 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। हरियाणा बोर्ड आज आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर देगा। पिछले साल 12वीं के नतीजे आज ही के दिन यानी 18 मई को घोषित किए गए थे। कहा जा रहा है कि नतीजे सुबह 11 बजे तक जारी हो सकते हैं।

लाइव हिन्दुस्तान पर 12वीं के नतीजे चेक करने के लिएं इस लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालवकर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे

ऐसे करें रिजल्‍ट चैक 

सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in  पर जाएं।
 
उसके बाद कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।

इसके बाद सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें