ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHBSE 10th Toppers List 2020: यहां देखें एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं की टॉपरों की पूरी लिस्ट

HBSE 10th Toppers List 2020: यहां देखें एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं की टॉपरों की पूरी लिस्ट

BSEH 10th Toppers List 2020: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। नारनौंद के टैगोर स्कूल की छात्रा ऋषिता ने 500 में से पूरे 500 मार्क्स हासिल कर पूरे...

HBSE 10th Toppers List 2020: यहां देखें एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं की टॉपरों की पूरी लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 11 Jul 2020 07:27 AM
ऐप पर पढ़ें

BSEH 10th Toppers List 2020: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। नारनौंद के टैगोर स्कूल की छात्रा ऋषिता ने 500 में से पूरे 500 मार्क्स हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। हिसार से ही उमा, कल्पना, स्नेह, निकिता, मारुति ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। जबकि हिसार से चहक व गर्विता, जींद से रोहित, रेवाड़ी से किरन, कैथल से भूमिका व सलोनी ने तीसरा स्थान पाया है। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर 15 स्टूडेंट्स हैं। रिजल्ट 64.59 फीसदी रहा है। परीक्षा में लड़कियों की पास प्रतिशतता 69.86 प्रतिशत और लड़कों की 60.27 प्रतिशत रही। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 9.59 फीसदी ज्यादा रहा। 

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया की लॉकडाउन से पूर्व सेकंडरी परीक्षा के केवल चार विषयों की परीक्षा ही संचालित करवाई जा सकी थी। CBSE द्वारा अपनाई गई मार्क्स पॉलिसी के अनुसार ही शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सम्पन्न करवाए गए विषयों की परीक्षा के औसत अंकों के आधार पर अंक माने गए है और इसके अनुसार ही परिणाम निकाला गया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।

BSEH 10th Toppers 2020 ( पहले तीन स्थानों पर 15 स्टूडेंट्स को मिली जगह)
रैंक 1 - ऋषिता - नारनौंद, हिसार (500 में से 500 मार्क्स) 
रैंक 2 -  उमा - नारनौंद, हिसार (500 में से 499 मार्क्स) 
रैंक 2 -  कल्पना - नारनौंद, हिसार (500 में से 499 मार्क्स) 
रैंक 2 - निकिता मारुति सावंत, हिसार (500 में से 499 मार्क्स) 
रैंक 2 - स्नेह , नारनौंद, हिसार (500 में से 499 मार्क्स) 
रैंक 2 - अंकिता, खांड़ा खेड़ी, हिसार (500 में से 499 मार्क्स) 
रैंक 3 - चहक, नारनौंद(हिसार) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - रोहित, उचाना मंडी (जीन्द) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - किरण कुमावत, मसानी (रेवाड़ी) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - हिमांशी, नारनौंद (हिसार) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - अंशु, निंदाना (रोहतक) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - मनु, धमालका  (रेवाडी) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - भूमिका, हालूहेरा (रेवाड़ी) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - सलोनी, मटोर (कैथल) (500 में से 498 मार्क्स) 
रैंक 3 - गर्विता, नारनौंद (हिसार) (500 में से 498 मार्क्स) 

रेवाड़ी का रिजल्ट सबसे अच्छा 
पूरे प्रदेश में रेवाड़ी का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। रेवाड़ी ने 70.97 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है। जींद दूसरे और महेन्द्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। मेवात को इस बार 56.18 फीसदी परिणाम के साथ सबसे निचले 22वें पायदान पर ही जगह मिली है।

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में जो परीक्षार्थी अगर इंटरनेट पर अपना स्कोर नहीं चेक कर पा रहे हैं तो SMS से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उनको HB10<स्पेस>रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के मुताबिक परीक्षा में 337691 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इनमें से 218120 उत्तीर्ण हुए एवं 32,501 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 87070 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। इस परीक्षा में 1,85,429 छात्र बैठे थे, जिनमें 1,11,751 पास हुए और 1,52,262 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,06,369 पास हुईं। परीक्षा में राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 59.74 रही और निजी विद्यालयों का पास प्रतिशत 69.51 रहा है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 64.39 रहा, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 65.00 रहा है। 

Virtual Counsellor