ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHBSE 10th Result 2018: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित किए, bsed.org.in पर करें चेक

HBSE 10th Result 2018: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित किए, bsed.org.in पर करें चेक

HBSE 10th Result 2018: हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं (हरियाणा बोर्ड मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने बताया था परिणाम की घोषणा...

HBSE 10th Result 2018: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित किए, bsed.org.in पर करें चेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 21 May 2018 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

HBSE 10th Result 2018: हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं (हरियाणा बोर्ड मैट्रिक) के परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने बताया था परिणाम की घोषणा दोपहर तीन बजे के आसपास की जा सकती है। लेकिन हरियाणा बोर्ड ने दोपहर करीब 2:20 बजे 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए। छात्र अपना रिजल्ट  bseh.org.in पर लॉग इन कर चेक कर सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा 8 मार्च से 30 मार्च तक हुई थी। 
  
परीक्षा में 3,83,499 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

वर्ष 2017 में 318,000 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया था। इनमें से 50.49 प्रतिशत ही पास हो पाए थे। यानी करीब आधे स्टूडेंट्स फेल हो गए थे। पिछले वर्ष मोनिका रानी नाम की छात्रा ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। 

18 मई को आए थे हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे
Haryana HBSE 12th result 2018: हरियाणा बोर्ड बारहवीं परीक्षा परिणाम 18 मई को घोषित कर दिए गए। परीक्षा में 63.84 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों के पीछे छोड़ दिया। 72.38 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 57.10 प्रतिशत लड़के। ओवरऑल (तीनों स्ट्रीम) में हिसार के नवीन और हिना ने टॉप किया है। नवीन और हिना दोनों ही साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी हैं। नवीन और हिना दोनों के ही 491 मार्क्स हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें