ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHBSE 12th Result 2017: 12वीं का रिजल्ट जारी, 64.50 % रहा रिजल्ट

HBSE 12th Result 2017: 12वीं का रिजल्ट जारी, 64.50 % रहा रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय  शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले 15.86 फीसदी ज्यादा बेटियां परीक्षा में पास हुई हैं। गुरुवार दोपहर घोषित हुए नतीजों में लड़कियों...

HBSE 12th Result 2017: 12वीं का रिजल्ट जारी, 64.50 % रहा रिजल्ट
हिन्दुस्तान टीम ,गुरुग्राम भिवानीMon, 22 May 2017 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा विद्यालय  शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले 15.86 फीसदी ज्यादा बेटियां परीक्षा में पास हुई हैं। गुरुवार दोपहर घोषित हुए नतीजों में लड़कियों के सफल होने का प्रतिशत 73.44 रहा जबकि 57.58 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हो सके। 

12वीं का परीक्षाफल 64.50 फीसदी रहा, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 36.73 फीसदी रहा है। परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं बोर्ड सचिव अनिल नागर, एच.सी.एस. ने संयुक्त रूप से की। 

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि गत वर्ष नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 62.40 फीसदी रहा तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 54.22 रहा था। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम आज 18 मई, 2017 को सायं 4:00 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

जिन छात्रों ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं वो बोर्ड रिजल्ट घोषित होने पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
 

ऐसे करें रिजल्‍ट चैक 

सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in  पर जाएं।
उसके बाद कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।
इसके बाद सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम बोर्ड द्वारा तैयार करवाई गई मोबाईल एप पर भी देखा जा सकता है। इस मोबाईल एप को गूगल प्ले स्टोर में जाने के बाद Education Board Bhiwani Haryana सर्च करते हुए डाउनलोड किया जा सकता है। बोर्ड की वेबसाइट पर जिलानुसार, संकायनुसार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्तकत्र्ता परीक्षार्थियों का परिणाम भी उपलब्ध रहेगा। यह सूची अस्थाई तौर पर जारी की जा रही है, चूँकि सूची को अंतिम रूप पुन: जाँच/ पुनर्मूल्यांकन के केस हल होने उपरांत दिया जाता है।

बोर्ड सचिव अनिल नागर, एच.सी.एस. ने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 65.57 रही, राजकीय एडेड विद्यालयों की पास प्रतिशतता 66.38 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 63.16 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 66.92 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 60.26 रही है। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 36.73 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 37,767 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 13,871 पास हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें