HBSE 12th Result Declared 2024: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 85.31% स्टूडेंट्स हुए पास, एक क्लिक में करें चेक

Apr 30, 2024 07:31 pm ISTPriyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

HBSE 12th Result 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच), भिवानी ने कक्षा 12वीं यानी सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। यहां जानें- कैसे करना है चेक।

HBSE 12th Result Declared 2024: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 85.31% स्टूडेंट्स हुए पास, एक क्लिक में करें चेक

BSEH Haryana Board Class 12th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी आज कक्षा 12वीं (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल जो छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट का लिंक चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट  livehindustan.com/career पर भी देख सकते हैं। इस साल 85.31% रेगुलर छात्र सफल हुए हैं। वहीं ओपन स्कूल फ्रेश कैटेगरी का रिजल्ट 35.83% और री-अपीयर का रिजल्ट 48.71% रहा है। पिछले साल कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 81.65% था। इस साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.14% और लड़कों का पास प्रतिशत 82.52% है। आपको बता दें, इस साल सीनियर सेकेंडरी (एजुकेशनल) रेगुलर परीक्षा में 213504 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 182136 छात्र सफल  हुए हैं और 6169 छात्र फेल हो गए हैं। वहीं इस साल महेंद्रगढ़ जिले के  छात्रों का प्रदर्शन अव्वल रहा है और नूंह जिले के छात्रों को सबसे खराब प्रदर्शन रहा। 12वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों के 83.35%  छात्र और प्राइवेट स्कूलों के 88.12% छात्र सफल हुए हैं। परीक्षा में इस साल ग्रामीण क्षेत्रों से 86.17% और शहरी क्षेत्रों से 83.53% छात्रों ने सफलता हासिल की है।

एचबीएसई ने बोर्ड परीक्षा  का आयोजन इस साल 27 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक किया गया था। परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। हरियाणा बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 1,482 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक कक्षा 12वीं  की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी। एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 2,21,484 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।बता दें, इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 2.5 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

जानें- कैसे रहे थे पिछले साल के रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने पिछले साल इंटर का रिजल्ट 15 मई को जारी किया था। जिसमें 81.65 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। परीक्षा में कुल 2,57,116 छात्र शामिल हुए थे। जहां 87.11 प्रतिशत लड़कियों ने और 76.43 प्रतिशत लड़कों ने सफलता हासिल की थी।

यहां देखें साल 2016 से 2023 तक के कक्षा 12वीं के पास प्रतिशत

2023-  81.65%
2022- 87.08%
2021- 100%
2020- 80.34%
2019- 74.48%
2018- 63.84%
2017- 64.50%
2016- 62.40%

HBSE 12th Result 2024: इन चार स्टेप्स में मिलेगा रिजल्ट

स्टेप 1:  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप  2: अब होम पेज पर ' HBSE 12th download resul' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप  3: अब एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर जैसे डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: इसके बाद हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

Priyanka Sharma

लेखक के बारे में

Priyanka Sharma
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।