ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHaryana Board 10th Result Toppers : हरियाणा 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, यह रही टॉपर्स की लिस्ट  

Haryana Board 10th Result Toppers : हरियाणा 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, यह रही टॉपर्स की लिस्ट  

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने बिना किसी आधिकारिक ऐलान के अचानक से देर शाम 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया। वहीं परिणाम और टॉपर्स की बात करें, तो इस बार भी...

Haryana Board 10th Result Toppers : हरियाणा 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, यह रही टॉपर्स की लिस्ट  
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Fri, 10 Jul 2020 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने बिना किसी आधिकारिक ऐलान के अचानक से देर शाम 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया। वहीं परिणाम और टॉपर्स की बात करें, तो इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है.  लड़कियों की पास प्रतिशतता 69.86 प्रतिशत और लड़कों का 60.27 प्रतिशत रहा था। इस प्रकार लड़कियों ने लडक़ों से 09.59 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता देकर बढ़त हासिल की है। परीक्षा में कुल 64.59% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। परिणाम जारी होने के साथ-साथ मेरिट भी जारी कर दी जाएगी।

टॉपर्स लिस्ट में भी लड़कियां आगे 
प्रदेश में पहले स्थान पर हिसार से ऋषिता रहीं हैं। हिसार से ही उमा, कल्पना, स्नेह, निकिता, मारुति ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। जबकि हिसार से चहक व गर्विता, जींद से रोहित, रेवाड़ी से किरन, कैथल से भूमिका व सलोनी ने तीसरा स्थान पाया है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 
1. बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Exam Results के लिंक पर क्लिक करें
3. एक नया पेज खुलेगा जहां आपको Course में 10th Regular March 2019 (Live) सिलेक्ट करना होगा और Roll Number डालना होगा।
4. फिर Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
5. आपका रिजल्ट डिस्पले हो जाएगा। भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें

मोबाइल पर ऐसे चेक करें
हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट मोबाइल पर भी एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके लिए HB10 लिखकर स्पेस दें और फिर अपना रोल नंबर लिख दें। फिर उसे 56263 पर मेसेज कर दें। आपका रिजल्ट आ जाएगा।

पिछले साल के आंकड़े को देखा जाये तो पिछले वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं में 57.39% उम्मीदवार सफल हुए थे। पिछले साल 10वीं के परिणाम में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। 62.17% लड़कियां और 53.43% लड़के सफल हुए थे। जबकि, चार परीक्षार्थियों ने हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 497 अंक प्राप्त कर टॉप किया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें