ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियरHappy Republic Day 2023 Wishes : इन बेस्ट मैसेज, फोटो, SMS से दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Happy Republic Day 2023 Wishes : इन बेस्ट मैसेज, फोटो, SMS से दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic Day 2023 Wishes , Photos , Messages: 26 जनवरी पर देश का हर नागरिक पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मना रहा है। आप भी घर से नीचे लिखे मैसेज शेयर कर औरों को विश कर सकते हैं

Happy Republic Day 2023 Wishes : इन बेस्ट मैसेज, फोटो, SMS से दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 26 Jan 2023 07:26 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Republic Day 2023 Wishes , Photos , Messages: 26 जनवरी पर देश का हर नागरिक पूरे जोश और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह होगा। 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में देश की सैन्य ताकत दिखाई देगी। परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता, अखंडता की झलक दिखाई देगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर न सिर्फ राजपथ, बल्कि विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण एवं राष्ट्रगान होता है। इस राष्ट्रीय पर्व पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नीचे दिए गए मैसेज से शुभकामनाएं भेज सकते हैं- 

ना जियो धर्म के नाम पर
ना मरो धर्म के नाम पर
इंसानियत ही है धर्म वतन का
बस जियो वतन के नाम पर
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये…
74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

पाकिस्तान के 2 नेता रह चुके हैं गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट, जानें 26 जनवरी की 10 दिलचस्प बातें

दें सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक तुझ में जान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

दें सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक तुझ में जान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day 2023

 

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफ़ा आएगी।
Happy Republic Day 2023

सारे जहां सेअच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा…
Happy Republic Day 2023

ये नफरत बुरी है, ना पालो इसे
दिलों में है नफरत तो निकालो इसे
ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका
ये सबका वतन है, बचा लो इसे!!
Happy Republic Day 2023

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें